KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में एकता कपूर अब एक और पुराने किरदार को वापस लाने वाले हैं। जानिए कौन होगा यह एक्टर।
फिर होगा शो में अमन का कमबैक
एक रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल में आए दिन शांति निकेतन के इर्द-गिर्द नजर आने वाले मिस्ट्री मैन का रहस्य जल्द ही खुलने वाला है। ऑडियंस की यह जिज्ञासा लगातार उन्हें परेशान कर रही थी कि आखिर घर के आसपास नजर आने वाला यह नकाबपोश शख्स कौन है। लेकिन अब जल्द ही शो में इस राज से पर्दा उठेगा और ऑडियंस उस वक्त शॉक्ड रह जाएगा जब एक सालों पुराना किरदार एक बार फिर कहानी में कमबैक करेगा। टेलीएक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमन वर्मा शो में वापसी करेंगे और एक बार फिर अपना अनुपम कपाड़िया का किरदार निभाते नजर आएंगे।
क्या करवट लेगी KSBKBT की कहानी?
फिलहाल ऑडियंस अमन वर्मा को टीवी सीरियल ‘ये फितूर मेरा’ में देख रही थी, लेकिन अब जल्द ही हम उन्हें एक बार फिर उसी जाने पहचाने किरदार में देख पाएंगे। पुरानी ऑडियंस के लिए अनुपम कपाड़िया का कमबैक काफी दिलचस्प रहेगा, क्योंकि पहले सीजन में उनका रिश्ता तुलसी के साथ बहुत गहरा था। अब जब सीजन 2 में वह वापसी करेंगे तो देखना दिलचस्प होगा कि कहानी क्या करवट लेगी। बात सीरियल की अभी की कहानी की करें तो बीते कुछ वक्त से ऑडियंस इसी उलझन में है कि आखिर शांति निकेतन के आसपास अक्सर नजर आने वाला यह मास्क मैन कौन है?
मेकर्स चकरा रहे हैं ऑडियंस का दिमाग
सीरियल में दिखाया जा रहा है कि परिवार के कई लोगों ने घर के आसपास इस मास्क पहनकर घूमने वाले शख्स को नोटिस किया है, जबकि तृप्ति को शक होने लगा है कि यह शख्स मिहिर हो सकता है। परिवार किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर अब सतर्क रहने लगा है। जहां एक तरफ ऑडियंस को लगातार कनफ्यूज करके मेकर्स उनका ध्यान दूसरे किरदारों की तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें अचानक सरप्राइज किया जा सके। वहीं इस शो को शुरू से फॉलो कर रहे पहले ही गेस कर चुके हैं कि नकाब के पीछे कौन है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.