पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी खबर
गुरुवार को Indo Borax & Chemicals के बोर्ड ने इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी थी। Indo Borax & Chemicals और जेनरॉक केमिकल्स मिलकर कंपनी में कुल 64.26 प्रतिशत हिस्सा प्रमोटर्स से खरीदने का फैसला किया है। दोनों इनवेस्टर्स मिलकर कंपनी के 2.38 करोड़ शेयर खरीदेंगे। यह शेयर 103.22 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे जाएंगे। जिसके लिए प्रमोटर्स को कुल 246 करोड़ रुपये का भुगतान होगा।
अब दोनों कंपनी ने पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए ओपन ऑफर का ऐलान किया है। दोनों निवेशक 25.79 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 95.70 लाख शेयर पब्लिक से खरीदेंगे। बता दें, इस ट्रांजैक्शन को पूरा होने के बाद प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 9.95 प्रतिशत हो जाएगी।
शेयर बाजार में कैसा रहा है Kronox Lab Sciences का प्रदर्शन
3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 59 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकोों को 27 प्रतिशत का फायदा पहुंचाया है। दो साल में स्टॉक का दाम 37 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 4.15 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में कई गुना अधिक है।
कंपनी ने निवेशकों को दो बार डिविडेंड दिया है। 2024 में एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.