Kriti Sanon- Kabir Bahia Breakup: कृति सेनन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो अपने करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में दर्शकों को उनका काम पसंद भी आ रहा है। बिजनेसमैन कबीर बाहिया का कृति सेनन के साथ रिश्ते की खबरे हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। पिछले कुछ समय से दोनों को अक्सर साथ देखा गया है, यहां तक कि कृति की बहन नुपुर की शादी के हर कार्यक्रम में भी कबीर की मौजूदगी देखी गई थी। अब कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की मिस्ट्री गर्ल के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
क्या वाकई कृति और कबीर अलग हो गए हैं?
हाल ही में सोशल मीडिया पर कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया का एक वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रेडिट पर सामने आई इन तस्वीरों और वीडियो में कबीर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ किसी पार्टी में दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो क्लिप एक इंफ्लुएंसर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कबीर और कृति के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि जिस लड़की के साथ कबीर नजर आ रहे हैं, वह उनकी कजिन हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
उम्र के फासले और चर्चाओं का दौर
कृति सेनन और कबीर बाहिया के रिश्ते की खबरें पिछले कुछ सालों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों की उम्र में नौ साल का अंतर है, जिसे लेकर भी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती रहती है। कृति और कबीर ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर एक्सेप्ट नहीं किया है, इसलिए इन वायरल तस्वीरों के बाद सच क्या है, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। इसके साथ ही यह स्टोरी सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो के आधार पर लिखी जा रही है। ‘रिपब्लिक मीडिया‘ कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के रिलेशनशिप या ब्रेकअप की किसी भी प्रकार की पुष्टी नहीं करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.