- कॉपी लिंक
रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर चल रही ‘राखी फैशन कमेटी’ की चर्चा का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी रिश्तों और भावनाओं में है। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारों ने भी भाई-बहन के साथ तस्वीरें और खास संदेश शेयर किए।

बहन नूपुर के साथ शेयर की तस्वीर
कृति सेनन ने रक्षाबंधन पर बहन नूपुर सेनन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों के हाथ नजर आ रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को राखी बांधती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ कृति ने लिखा, “जब तक राखी फैशन कमेटी की मीटिंग चल रही है, हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जो सच में मायने रखती हैं। सभी को हैप्पी राखी।”

कृति का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब रक्षाबंधन पर उनके एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी। इस विवाद में कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। कृति ने जवाब देते हुए कहा था कि संस्कृति कपड़ों में नहीं, बल्कि दिल में होती है। आलोचना के बाद विज्ञापन हटा भी दिया गया था।
फैशन की बहस से ज्यादा रिश्तों पर दिया जोर
कृति ने अपने नए पोस्ट के जरिए विवाद बढ़ाने के बजाय त्योहार के भावनात्मक पक्ष पर ध्यान दिया। उन्होंने ‘राखी फैशन कमेटी’ का जिक्र कर मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया और बताया कि उनके लिए रक्षाबंधन का मतलब कपड़ों या लुक से ज्यादा रिश्तों की अहमियत है।
कृति और नूपुर का रिश्ता पहले भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहा है। रक्षाबंधन पर दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और प्यार भरे संदेश शेयर करती रही हैं। 2023 में भी कृति ने नूपुर के साथ वीडियो शेयर कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी थीं।
कृति के पोस्ट से जुड़ी है पहले की बहस
दरअसल, कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर अभिनेत्री कंगना रनोट ने सवाल उठाए थे। कंगना ने कहा था कि उनकी आपत्ति कृति के कपड़ों से ज्यादा इस बात को लेकर थी कि विज्ञापन में रक्षाबंधन की परंपराओं को सही तरीके से नहीं दिखाया गया। इसके जवाब में कृति ने कहा था कि संस्कृति कपड़ों में नहीं, दिल में होती है।
उन्होंने त्योहारों को भावनाओं, प्यार और एक-दूसरे की देखभाल से जोड़कर देखने की बात कही थी। बाद में ज्वेलरी ब्रांड ने विज्ञापन हटाते हुए कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं था।
बॉलीवुड सितारों ने भी शेयर कीं राखी की तस्वीरें
रक्षाबंधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर भाई-बहनों के साथ तस्वीरें शेयर कीं।

कंगना रनौत ने भाई अक्षत के साथ राखी मनाई और परिवार के लिए भावुक संदेश लिखा।
कंगना ने लिखा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि उनके भाई की कलाई पर बांधा गया प्यार का यह बंधन हमेशा उनकी रक्षा करे। उन्होंने अक्षत से माता-पिता की सेवा करने, परिवार की गरिमा बनाए रखने, अपनी पत्नी का कल्याण करने और बच्चों की हमेशा रक्षा करने की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को हमेशा स्वस्थ और समृद्ध देखना चाहती हैं और उनके लिए अक्षत माता-पिता की छवि हैं।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने बचपन की पुरानी तस्वीर शेयर कर भाई को राखी की शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में रिद्धिमा और रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आए।

प्रीति जिंटा ने भी भाइयों के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपना ‘पार्टनर इन क्राइम’ बताया।

जेनेलिया देशमुख ने भाई को राखी बांधते हुए मजेदार अंदाज में अपने रिश्ते की झलक दिखाई।
त्योहार की असली खूबसूरती रिश्तों में
वहीं, कृति सेनन का पोस्ट रक्षाबंधन पर चल रही फैशन और परंपरा की बहस से अलग हल्का-फुल्का संदेश देता है। उन्होंने बहन के साथ रिश्ते को सेलिब्रेट करते हुए जताने की कोशिश की कि त्योहार की खूबसूरती केवल पहनावे में नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए समय, प्यार और यादों में भी होती है।

__________________________
कृति सेनन की यह खबर भी पढ़ें..
नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

एक्ट्रेस कृति सेनन के ज्वेलरी एडवर्टाइजमेंट विवाद में अब उनकी बहन नूपुर सेनन भी उनके समर्थन में उतर आई हैं। रक्षाबंधन थीम वाले इस एड में कृति के कपड़ों और पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही थी। पूरी खबर पढ़ें..
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
