Krishnavataram Part 1 Box Office Collection: Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam) को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है लेकिन फिर भी ‘कृष्णावतारम पार्ट 1′ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म के 8वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही लेकिन बाद में रफ्तार पकड़ते हुए फिल्म अब शानदार कमाई कर रही है।
रिपोर्ट अनुसार ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ ने 8वें दिन देश भर में 1.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। बता दें कि गुरुवार 14 मई को देश भर में फिल्म के 2,204 शो प्रदर्शित किए गए।
‘कृष्णावतारम पार्ट 1′ फिल्म गुरुवार 7 मई को भारत में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन महज 42 लाख की ओपनिंग ली थी। लेकिन इसके बाद शुक्रवार को 1.15 करोड़ से रफ्तार पकड़ते हुए फिल्म ने शनिवार को 2.25 करोड़ और रविवार को तो 3.55 करोड़ की सबसे बड़ी कमाई की। इसके बाद सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.85 करोड़, बुधवार को 1.50 करोड़ और गुरुवार को 1.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इससे फिल्म ने अब एक हफ्ते में 13.52 करोड़ की विशुद्ध कमाई की है।
‘कृष्णावतारम पार्ट 1′ फिल्म को सीएम योगी ने भी लखनऊ में देखा। फिल्म को देखने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में ‘कृष्णावतारम पार्ट 1′ को टैक्स फ्री करने का भी ऐलान किया। इससे यूपी में फिल्म के दर्शकों की तेजी से बढ़ोतरी हुई।
द्वापर युग में ले जाती है फिल्म
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ ट्रिलॉजी सीरीज की पहली फिल्म है। रिपोर्ट अनुसार ‘कृष्णावतारम’ फिल्म इतनी भव्य है जो दर्शकों को कलयुग से द्वापर युग में ले जाती है। फिल्म में शानदार विजुअल्स और दमदार संवाद दर्शकों को सिनेमा घर में बैठाए रखती है।
फिल्म में कौन बना श्री कृष्ण और श्री राधा
फिल्म में भगवान कृष्ण का किरदार सिद्धार्थ गुप्ता निभा रहे हैं, जबकि राधा रानी के किरदार में अभिनेत्री सुष्मिता भट् हैं। तो वहीं अभिनेत्री संस्कृती जयाना ने सत्यभामा और निवाशिनी कृष्णन ने फिल्म में रुक्मिणी का किरदार निभाया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.