India Vs Sri Lanka 2026 Tests: कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताएं हैं, जो भारत बनाम श्रीलंका सीरीज में छाए रहेंगे। भारत 9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है।
सीरीज में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?
श्रीकांत ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में श्रीकांत ने कहा कि सीरीज में टॉप रन स्कोरर निश्चित रूप से शुभमन गिल होंगे। केएल राहुल भी टीम में हैं लेकिन गिल सबसे आगे रहेंगे। गिल बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान पहली बार श्रीलंका दौरे पर टेस्ट खेलने आए हैं। भारत ने श्रीलंका की धरती पर पिछली टेस्ट सीरीज 2017 में खेली थी। गिल ने दिसंबर 2020 में टेस्ट डेब्यू किया। वह अब तक 41 टेस्ट में 2969 रन बना चुके हैं, जिसमें 44.31 का औसत रहा। उनके बल्ले से इस फॉर्मेट में 11 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं।
सीरीज में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?
वहीं, श्रीकांत से जब सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में हैं। हालांकि, मैं तेज गेंदबाज सिराज के साथ जाऊंगा।” श्रीकांत ने सीरीज रिजल्ट की भी भविष्यवाणी भी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 1-0 से सीरीज जीतेगी। भारत ने श्रीलंका से पिछले चार टेस्ट सीरीज जीती हैं। श्रीलंका ने भारत के विरुद्ध आखिरी बार साल 2008 में टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था। श्रीलंका ने तब घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
तीन स्पिनर उतार सकती है भारतीय टीम
गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिया कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को उतार सकता है क्योंकि कुलदीप यादव, मानव सुथार और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी में अलग-अलग तरह की विविधता और विकेट लेने की क्षमता है। कुलदीप अपनी बाएं हाथ की कलाई की स्पिन से बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता रखते हैं, जडेजा की सटीक गेंदबाजी बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान कर सकती है जबकि सुथार पारंपरिक शैली की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी की याद दिलाते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.