कोरियन ग्लास स्किन अगर आपको भी चाहिए, तो ये DIY राइस टोनर बनाकर जरूर ट्राई करें। ये स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। वैसे भी कोरियन प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं, ऐसे में आप ये छोटी सी रेमेडी ट्राई कर सकती हैं।
कोरियन राइस टोनर बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए?
कोरियन राइस टोनर बनाने के लिए आपको सबसे पहले 3-4 चम्मच के करीब चावल लेने हैं। चावल बासमती नहीं, मोटे राशन वाले होने चाहिए क्योंकि इनमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा 4-5 साबुत लौंग लें और कुछ बूंद प्योर, बिना खुशबू वाली ग्लिसरीन इसमें एड करें।
स्टेप बाय स्टेप सीखें बनाने का तरीका
स्टेप 1- कोरियन राइस टोनर बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से चावलों को करीब दो बार पानी से अच्छी तरह वॉश कर लें।
स्टेप 2- इन चावलों को लगभग एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें, ताकि इनका सारा स्टार्च पानी में आ जाए।
स्टेप 3- अब चावलों के पानी को छानकर किसी साफ बोतल में भरें और इसमें 4-5 साबुत लौंग डाल दें। अच्छे से बोतल को शेक करें और फ्रिजर में दो से तीन घंटे के लिए रखकर छोड़ दें।
स्टेप 4- इसके बाद टोनर में कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिलाएं। अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है, तो ग्लिसरीन की मात्रा कम रख सकते हैं। वहीं ड्राई स्किन वाले थोड़ी सी क्वांटिटी बढ़ा सकते हैं।
स्टेप 5- बोतल को अच्छे से शेक करें, ताकि सभी चीजें आपस में मिक्स हो जाएं। अब टोनर को किसी स्प्रे बोतल में भर के रख लें।
टोनर कब और कैसे लगाया जाता है?
टोनर स्किनकेयर रूटीन का दूसरा स्टेप होता है। सबसे पहले आपको एक जेंटल क्लींजर से अपने फेस को वॉश करना है। इसके बाद टोनर को स्प्रे बॉटल या कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर अप्लाई कर लेना है। इसे हाथों से हल्का सा चेहरे पर प्रेस करें, ताकि ये एब्जॉर्ब हो जाए। इसके बाद आप मॉइश्चराइजर, सिरम और सनस्क्रीन लगाकर अपना बाकी का स्किनकेयर कंप्लीट कर सकती हैं।
कोरियन राइस टोनर लगाने के फायदे
- स्किन ज्यादा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड महसूस होती है।
- राइस माइल्ड एक्सफोलिएशन में हेल्प करता है, जिससे स्किन ज्यादा ग्लोइंग और ब्राइट नजर आ सकती है।
- लौंग में एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं, जो किसी भी तरह के दाने और पिंपल्स की ग्रोथ रोकने में मदद कर सकती है।
- अगर आपका चेहरा काफी रूखा और बेजान लगता है, तो ये टोनर उसे फ्रेश और ग्लोइंग लुक देने में मदद कर सकता है।
जरूरी बात : अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है या एक्ने और पिंपल प्रोन है, तो एक बार पैच टेस्ट करने के बाद ही इस्तेमाल करें। किसी तरह की जलन, रेडनेस, खुजली, इरीटेशन या एलर्जी नजर आए तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.