ममता बनर्जी ने रविवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी, जो दोपहर 3 बजे कालीघाट स्थित आवास पर होनी थी। लेकिन पार्टी के 80 विधायकों में से केवल 20 विधायक की इसमें शामिल हुए। बाकी के 60 विधायक नदारद रहे। इसके कारण बैठक टाल दी गई। TMC प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा- राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के खिलाफ 1 जून को पूरे राज्य में पार्टी का विरोध प्रदर्शन है। सभी विधायक इसकी तैयारी में जुटे हैं। जो विधायक नहीं पहुंचे, उन्होंने पहले ही इसकी जानकार दे दी थी। दरअसल, शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट हुई थी। उन पर अंडे और चप्पल भी फेंके गए थे। वहीं, सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि हुगली में पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला करके घायल कर दिया। अब देखिए अभिषेक और कल्याण पर हमले की 2 तस्वीरें… 2 जून को ममता का धरना कुनाल घोष ने बताया कि 2 जून को ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रश्मोनी रोड पर एक दिन का सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना चुनाव बाद हिंसा और राज्यभर में बुलडोजर के जरिए किए जा रहे कथित अमानवीय हॉकर्स निष्कासन अभियान के खिलाफ होगा। …………….. यह खबर भी पढ़ें… बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले की 12 तस्वीरें: भीड़ ने अंडे-पत्थर फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगे; हेलमेट पहनाकर बचाया गया पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ दक्षिण सोनारपुर में शनिवार को मारपीट हुई। घटना पर अभिषेक ने कहा- मेरी हत्या की कोशिश की गई। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा- शासक हत्यारे बन गए, भाजपा को शर्म आनी चाहिए। देखिए हमले की 12 तस्वीरें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.