- Hindi News
- National
- Kolkata Taratala Warehouse Dhaha | Several Trapped, Army Bachaav Abhiyan
- कॉपी लिंक
हादसा तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर हुआ है।
कोलकाता के पश्चिमी इलाके तारातला में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, अब तक 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
PTI के अनुसार, यह हादसा तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम में हुआ। गोदाम की छत दोपहर के आसपास अचानक ढह गई। कोलकाता पुलिस के मुताबिक कितने लोग फंसे हैं, इसकी सटीक जानकारी है।
अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। सेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं।
घटना की तस्वीरें…
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
