पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप-मर्डर के विरोध में बुधवार को टीएमसी कोलकाता में रैली निकाल रही थी। इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने रैली का विरोध करते हुए चोर-चोर के नारे लगाए और प्रदर्शन किया। TMC का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। रैली जब ममता बनर्जी के घर के बाहर पहंची तो हंगामा बढ़ गया। नाराज ममता बनर्जी अपने घर से बाहर आईं। उन्होंने लोगों से वहां से हटने की अपील की और हाथ के इशारों से भीड़ को पीछे जाने को कहा। हालांकि, कई लोग वहीं खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इसी दौरान ममता ने अपना आपा खो दिया और अपने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दो कार्यकर्ताओं की पीठ पर मारा। जिन लोगों को ममता ने मारा, उनकी पहचान नहीं हुई है। दरअसल TMC ने हाईकोर्ट से बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप-मर्डर के विरोध में रैली निकालने की परमिशन मांगी थी। हाईकोर्ट से परमिशन के बाद TMC रैली निकाल रही थी। इस दौरान कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे दक्षिण कोलकाता में तनाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP ने उनकी रैली पर हमला कराया। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई, कई लोग घायल हुए और BJP समर्थकों ने रैली में बाधा डालने की कोशिश की। ममता ने कहा कि बंगाल में पूरी तरह से अराजकता फैल गई है। बंगाल पुलिस BJP कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता के आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि TMC को रैली से नहीं रोका गया और विवाद की शुरुआत TMC कार्यकर्ताओं ने BJP समर्थकों को उकसाकर की। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.