Koffee With Karan 9: ‘कॉफी विद करण 9’ इस साल ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है। जी हां, करण जौहर ने इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। वहीं अब इसकी एक गेस्ट लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कॉफी विद करण 9 की वायरल गेस्ट लिस्ट
1. ‘सैयारा’ फिल्म की सफलता के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी पहली बार करण के काउच पर नजर आ सकती है।
2. इसके अलावा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा- रश्मिका मंदाना और सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी भी पहली बार इस शो में शिरकत कर सकते हैं।
3. लिस्ट में वरुण धवन-कृति सेनन, अनन्या पांडे-शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर-लक्ष्य और अक्षय कुमार-अजय देवगन के नाम भी शामिल हैं। वहीं, दिलजीत दोसांझ और विकी कौशल को भी एक ही एपिसोड में लाने की चर्चा है।
4. इसके अलावा ‘दिल चाहता है’ गैंग यानी आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना भी एक साथ काउच पर नजर आ सकते हैं।
5. कहा जा रहा है कि करण ‘कभी खुशी कभी गम’ स्पेशल एपिसोड करने की तैयारी में हैं। इसके लिए वह करीना कपूर खान, काजोल और जया बच्चन के साथ बातचीत करते दिख सकते हैं।
6. वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और फिल्ममेकर फराह खान को भी इस सीजन के लिए एप्रोच किए जाने की खबर है।
नोट: मेकर्स या करण जौहर की तरफ से इस लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस लिस्ट पर चर्चा तेज हो गई है। लोग समय रैना को शो में देखने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं।
नए फॉर्मेट में नजर आएगा शो
करण जौहर ने ऑफिशियली अनाउंस किया है कि ‘कॉफी विद करण’ का नौवां सीजन इस साल दिवाली पर स्ट्रीम होगा। उन्होंने ये संकेत भी दिया है कि सीजन 9 में दर्शकों को एक नया फॉर्मेट देखने को मिलेगा। दरअसल, जब ‘कॉफी विद करण 8’ आया था तब लोगों ने अपनी नाखुशी जाहिर की थी और कहा था कि वे अब इस फॉर्मेट से बोर हो गए हैं। यही कारण है कि इस बार करण जौहर अपने शो के कॉन्सेप्ट में कुछ बड़े और नए बदलाव करने की तैयारी में हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.