अगर सिरदर्द आपको अक्सर परेशान करता है तो आपको इससे निपटने के लिए कुछ आदतों को सुधारना चाहिए। यहां रोजाना की उन 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो सिरदर्द को ट्रिगर करती हैं।
सिरदर्द ट्रिगर करने वाली 5 आदतें
1) खाना स्किप करना
जब भी कोई व्यक्ति खाना स्किप करता है या फिर देरी से खाना खाता है तो ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है, जो सिरदर्द खासतौर से माइग्रेन का कारण बनते हैं। नियमित गैप में पौष्टिक खाने से ऐसा होने से बचा जा सकता है।
2) पानी ना पीना
ये सबसे कॉमन आदतों में से एक है। जब आप दिनभर पानी नहीं पीते हैं या फिर कम पानी पीते हैं तो पानी की कमी हो सकती है। डिहाइड्रेशन सिरदर्द का सबसे आम कारण है। भले ही आप सही महसूस कर रहे हों लेकिन फिर भी पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
3) नींद से जुड़ी समस्याएं
बहुत कम या बहुत ज्यादा सोने से सिरदर्द हो सकता है। रोजाना सात से आठ घंटे सोना सबसे अच्छा है। रात के समय स्क्रीन ज्यादा देखने की वजह से भी सिरदर्द होने के चांस बढ़ता है। इस आदत से बचने में भलाई है।
4) बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम
मोबाइल या टैबलेट का बहुत देर तक इस्तेमाल करने से आंखों पर जोर पड़ता है, गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव और टेंशन से सिरदर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए 20-20-20 रूल को फॉलो करे। इस रूल को अपनाने से हर 20 मिनट में, कम से कम 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें। बीच-बीच में ब्रेक लेने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
5) कैफीन ज्यादा लेना या अचानक कॉफी छोड़ना
कम मात्रा में कैफीन सिरदर्द कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन ज्यादा मात्रा या अचानक इसे छोड़ देने से सिरदर्द बढ़ सकता है। बेहतर है कि कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए और सिरदर्द से राहत के लिए इस पर निर्भर न रहा जाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.