आईपीएल 2026 के बीच में केकेआर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई है। जिस कारण कहा जा रहा है कि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी बीच टूर्नामेंट में छिन सकती है।
आईपीएल 2026 में केकेआर ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। एक अंक टीम के खाते में जरूर है लेकिन वह भी उन्हें बारिश से बाधित मैच के रद्द होने पर मिला है। उस मुकाबले में भी टीम की हालत खस्ता थी। बाकी के चार मुकाबले टीम हार ही चुकी है। हालांकि, इसमें सिर्फ कप्तान का दोष नहीं है क्योंकि बाकी खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे लेकिन क्रिकेट में हमेशा कप्तान को ही ज्यादा जिम्मेदार हार के लिए ठहराया जाता है लेकिन जीत के लिए उतना श्रेय शायद नहीं मिलता है।
आईपीएल 2025 में भी अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान थे। केकेआर की टीम ने 2024 में खिताब जीता था, लेकिन अगले ही साल टीम प्लेऑफ्स के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। 14 मैच रहाणे की कप्तानी में पिछले सीजन केकेआर ने खेले और उनमें से सिर्फ 5 मैचों में टीम को जीत मिली। 7 मुकाबले टीम ने गंवाए और दो मुकाबले बेनतीजा रहे। इस तरह 12 अंक केकेआर के खाते में थे।
वहीं अजिंक्य रहाणे के आईपीएल में कप्तानी करियर पर तो वे अब तक 43 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं और 14 मुकाबलों में अपनी टीमों को जीत दिला पाए हैं। उनका जीत प्रतिशत महज 34.14 का है जो 30 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करते हुए सबसे घटिया है। वे कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी कर चुके हैं।
अजिंक्य रहाणे की मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो पांच मैचों में एक अर्धशतक और एक 41 रनों की पारी जरूर है, लेकिन उतनी प्रभावी पारियां नहीं रही हैं। यहां तक कि आईपीएल करियर का उनका स्ट्राइक रेट 125 के आसपास है। आज के समय में इम्पैक्ट प्लेयर के आने से ये स्ट्राइक रेट कुछ भी नहीं है। पिछले कुछ सालों में स्ट्राइक रेट में वृद्ध जरूर हुई है लेकिन इतनी नहीं है कि वे बाकी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को मात दे सकें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.