इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के बढ़ते मार्केट को देखते हुए किया भारत बड़ी तैयारी कर रही है। किआ ने कंफर्म किया है कि साल 2029 तक वह भारत में छह नई इलेक्ट्रिफाइड गाड़ियां लॉन्च करेगी।
Kia Sorento Hybrid
किआ 4 सितंबर को किया भारत में अपनी पहली हाइब्रिड कार के रूप में Sorento Hybrid लॉन्च करने जा रही है। यह D-सेगमेंट की एक लग्जरी हाइब्रिड SUV है, जिसे मुख्य रूप से बड़ी फैमिली और लंबी दूरी का सफर तय करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भारत में इसे 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी इसे इम्पोर्टेड नॉक-डाउन (CKD) किट्स के जरिए असेंबल करेगी।
Kia Carnival Hybrid
साल 2027 की शुरुआत में किया अपनी प्रीमियम MPV कार्निवल का हाइब्रिड वर्जन ला सकती है। इसमें Sorento Hybrid जैसा ही 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन पर आधारित हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा। हालांकि, Sorento के उलट Carnival Hybrid को पूरी तरह से बनी-बनाई कार (CBU) के रूप में इम्पोर्ट किया जाएगा। यह नई हाइब्रिड कार्निवल उन ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन साबित होगी जो डीजल मॉडल के मुकाबले ज्यादा शांत, स्मूथ और बेहतर माइलेज वाली प्रीमियम गाड़ी चाहते हैं।
Kia Seltos Hybrid
साल 2027 के मध्य तक कंपनी Seltos Hybrid को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। यह भारत में ही बनाई जाने वाली किया की पहली हाइब्रिड कार होगी। ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली सेल्टोस हाइब्रिड में 1.6-लीटर इंजन आता है, लेकिन भारत में बनने वाले मॉडल में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके अलावा, भारत में इसमें e-AWD का ऑप्शन भी मिल सकता है।
इन कारों की भी होगी एंट्री
साल 2028 से 2029 के बीच किया अपनी पॉपुलर गाड़ियों Sonet और Carens का हाइब्रिड वर्जन पेश करेगी। ये हाइब्रिड मॉडल इन कारों के सेकेंड-जनरेशन अवतार के साथ बाजार में आएंगे। इसके अलावा, कंपनी एक A-सेगमेंट इलेक्ट्रिक SUV लाने की भी प्लानिंग कर रही है। वहीं, B-सेगमेंट में सेल्टोस से थोड़ी छोटी (लगभग 4.2 मीटर) एक नई इलेक्ट्रिक SUV और एक C-सेगमेंट मॉडल भी 2028-2029 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.