किआ की सिरोस ईवी को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक डीलर-लेवल वेटिंग पीरियड चार्ट (सोर्स: Team-BHP) के मुताबिक इसके बेस HTK 42kWh वेरिएंट पर करीब 11-12 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
बेस वेरिएंट पर सबसे ज्यादा इंतजार
डीलर स्तर पर सामने आए चार्ट के अनुसार, Syros EV के HTK 42kWh वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 11-12 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है। वहीं 42kWh बैटरी वाले HTK Plus और HTX वेरिएंट पर करीब 9-10 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। इसी तरह 51.4kWh बैटरी वाले extended-range वेरिएंट्स यानी HTK Plus ER, HTX ER, HTX Plus ER और X-Line ER के लिए भी करीब 9-10 हफ्ते का वेटिंग पीरियड बताया गया है। यानी ज्यादा कीमत वाला वेरिएंट चुनने पर फिलहाल डिलीवरी के इंतजार में बहुत बड़ा अंतर नहीं दिखाई देता। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये डीलर-लेवल डेटा है और कंपनी की ओर से पूरे देश के लिए ऑफिशियल वेटिंग पीरियड नहीं है। सटीक वेटिंग पीरियड डीलरशिप, शहर, कलर, वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर अलग हो सकता है।
7 वेरिएंट और 2 बैटरी पैक
किआ सिरोस ईवी को भारत में 7 वेरिएंट और दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है। 42kWh बैटरी HTK, HTK Plus और HTX वेरिएंट में उपलब्ध है, जबकि बड़ी 51.4kWh बैटरी HTK Plus से ऊपर के वेरिएंट में मिलती है। 42kWh बैटरी वाला मॉडल 135hp की पावर और 255Nm का टॉर्क देता है। इसकी क्लेम्ड रेंज 443km है। वहीं, 51.4kWh एक्सटेंडेड रेंज वर्जन की पावर 171hp है और टॉर्क 255Nm है। इसकी क्लेम्ड रेंज 526km तक है।
कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू
किआ सिरोस ईवी की शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये है, जो HTK 42kWh वेरिएंट के लिए है। HTK Plus 42kWh की कीमत 14.99 लाख रुपये और HTX 42kWh की कीमत 15.99 लाख रुपये है। 51.4kWh बैटरी वाले एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट की कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि, रेंज-टॉपिंग X-Line 51.4kWh की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बड़ी 51.4kWh बैटरी के लिए ग्राहकों को कम से कम HTK Plus ER वेरिएंट चुनना होगा। इसकी कीमत 16.99 लाख रुपये है, लेकिन इसके बदले 526km की ज्यादा क्लेम्ड रेंज मिलती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.