किआ इंडिया भारतीय एसयूवी मार्केट पर कब्जा जमाने के लिए बड़ा मास्टरप्लान तैयार कर रही है। कंपनी साल 2028-29 तक अपने पोर्टफोलियो में दो बिल्कुल नई एसयूवी शामिल करने की योजना बना रही है।
क्या है कंपनी की प्लानिंग
कंपनी ने अपनी नई मिडसाइज एसयूवी की एंट्री लगभग पक्की कर ली है। इसे भारतीय मार्केट में सेल्टोस के साथ ही बेचा जाएगा। किआ की यह रणनीति ठीक वैसी ही है, जैसी मारुति सुजुकी ने अपनी ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस के साथ अपनाई थी। मार्केट में आते ही मारुति विक्टोरिस ने धूम मचा दी थी। यह बिक्री के मामले में ग्रैंड विटारा से भी आगे निकल गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए किआ भी एक ही सेगमेंट में दो अलग-अलग गाड़ियां उतारकर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की तैयारी में है।
इन कारों से होगा मुकाबला
लगभग 4.2 मीटर लंबी होने की उम्मीद वाली यह नई मिडसाइज एसयूवी किआ सेल्टोस वाले प्लैटफॉर्म और इंजन पर ही बेस्ड हो सकती है। हालांकि, इसका लुक और डिजाइन सेल्टोस से थोड़ा अलग और नया होगा। खबर है कि कंपनी इसे पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शंस के साथ पेश कर सकती है। कीमत के मामले में यह नई कार सेल्टोस से थोड़ी सस्ती रखी जा सकती है। इसका सीधा मुकाबला विक्टोरिस और इस साल दिवाली पर आने वाली हुंडई की नई एसयूवी से होगा।
एक नई 7-सीटर भी आएगी
दूसरी ओर किआ एक नई 7-सीटर सी-सेगमेंट एसयूवी पर भी विचार कर रही है। हालांकि, इसे अभी फाइनल हरी झंडी मिलना बाकी है। यह एसयूवी कंपनी के लाइन-अप में सेल्टोस और प्रीमियम किआ सोरेंटो के बीच के खाली गैप को भरेगी। सोरेंटो 30 लाख से 35 लाख रुपये के प्रीमियम ब्रैकेट में आएगी। वहीं, नई 7-सीटर कार लोगों को एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन देगी। मार्केट में इस गाड़ी का सीधा मुकाबला हुंडई अल्कजार, टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा।
ग्राहकों को मिलेंगे कई ऑप्शन
किआ अपनी सभी नई गाड़ियों को मल्टी-पावरट्रेन स्ट्रैटेजी के तहत मार्केट में उतारेगी। इसका मतलब है कि 7-सीटर एसयूवी में भी ग्राहकों को पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड तीनों तरह के इंजन चुनने का ऑप्शन मिल सकता है। बता दें कि 10 लाख से 35 लाख रुपये के बजट में दो नई कारें लाकर किआ न सिर्फ आम ग्राहकों को बल्कि फैमिली कार ढूंढ रहे लोगों को भी एक बेहतरीन ऑप्श देने वाली है। कुल मिलाकर, अगले 3-4 सालों में किआ इंडिया भारतीय एसयूवी मार्केट में एक बार फिर बड़ा उलटफेर करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.