किआ जल्द भारत में सोरेन्टो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक टीजर शेयर करके इसका हिंट दिया है। यह सेल्टॉस से ऊपर वाले 3-रो सेगमेंट में आएगी, जिसमें हाइब्रिड इंजन, Level-2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
टीजर में छिपा है Sorento का हिंट
किआ के सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है, ‘अगर आप इस शहर का नाम पहचान लेते हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगला मॉडल कौन-सा होगा। बस इसे Google पर सर्च करिए।’ कंपनी ने यूजर्स को Google Lens या AI असिस्टेंट की मदद से शहर पहचानने के लिए भी कहा है। Sorrento और Sorento में सिर्फ एक अक्षर का अंतर है, इसलिए माना जा रहा है कि यही किआ की नई एसयूवी होगी। इससे पहले भी किआ भारत में नए HEV (Hybrid Electric Vehicle) और BEV (Battery Electric Vehicle) लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में सोरेन्टो को उसी प्लान का हिस्सा माना जा रहा है।
भारत में लॉन्च की तैयारियां तेज
पिछले कुछ महीनों में सोरेन्टो को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। रिपोर्ट् के मुताबिक कुछ सेलेक्टेड किआ डीलरशिप ने इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके लिए 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का टोकन अमाउंट लिया जा रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी ऑफिशियल बुकिंग शुरू नहीं हुई है। ग्लोबल मार्केट में सोरेन्टो एक प्रीमियम 3-रो SUV है, जिसे भारत में Seltos और Carens से ऊपर वाले सेगमेंट में लाया जाएगा। इसकी लंबाई 4,815 mm, चौड़ाई 1,900 mm, ऊंचाई 1,700 mm और व्हीलबेस 2,815 mm है।
दमदार हाइब्रिड इंजन और प्रीमियम फीचर्स
भारत में मिलने वाले इंजन की ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि सोरेन्टो को खासतौर से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भारत में किआ की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी होगी। इसके अलावा पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, Bose ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इन एसयूवी से होगा मुकाबला
भारत में सोरेन्टो हाइब्रिड का मुकाबला स्कोडा कोडिएक, Volkswagen Tayron, जीप मेरिडियन जैसी प्रीमियम SUVs से होगा। इसके अलावा यह टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी मैजेस्टर और टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के टॉप वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को भी अपनी ओर खींच सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.