टीवी और फिल्मों के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर चर्चा में हैं. आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस शो, अपने डर, काम करने के नजरिए और करियर में बदलाव को लेकर खुलकर बात की.
सर्वाइवल नहीं, ग्रोथ की है बात
आईएएनएस से बात करते हुए गौरव खन्ना ने कहा, ‘मेरे लिए ये किसी तरह की सर्वाइवल की मजबूरी नहीं है, बल्कि ये ग्रोथ का हिस्सा है. एक कलाकार जब लंबे समय तक एक ही तरह के काम करता है, तो उसे कुछ नया करने की जरूरत महसूस होती है. ऐसे में रियलिटी शो मुझे अलग तरह के दर्शकों तक पहुंचने और नई चीजें सीखने का मौका देते हैं.’
ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद धनश्री वर्मा को फिर हुआ प्यार? पोस्ट शेयर कर दिया ये हिंट
इमेज खराब होने की चिंता नहीं
मैं हर अनुभव को एक सीख की तरह लेता हूं, चाहे वो कैमरे के सामने हो या कैमरे के पीछे. उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी बड़े रियलिटी शो जैसे ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया है, जहां हर समय कैमरे हर गतिविधि को रिकॉर्ड कर रहे थे. उस दौरान भी लोगों ने मेरे असली व्यक्तित्व को पसंद किया था. इसलिए मुझे इस बात की कोई खास चिंता नहीं है कि मेरी इमेज पर क्या असर पड़ेगा. सच्चाई ही सबसे मजबूत पक्ष होती है. ‘गौरव ने कहा, ‘रियलिटी शो के बाद कलाकारों की एक खास इमेज बन जाती है, जिसे तोड़ना कभी-कभी मुश्किल होता है. लेकिन अगर पहले भी अपनी छवि को सीमित नहीं होने दिया, तो आगे भी ऐसा नहीं होगा. मैं खुद को किसी एक किरदार या एक छवि में बांधकर नहीं रखना चाहता. मेरे लिए सबसे जरूरी बात ये है कि मैं लगातार खुद को बेहतर बनाता रहूं और नई चुनौतियों को स्वीकार करता रहूं.’
डर सबको लगता है, फर्क उसे संभालने में है
‘शो में होने वाले खतरनाक स्टंट और दबाव को लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या वो खुद को निडर मानते हैं, तो गौरव ने कहा, ”डर सबको लगता है, फर्क सिर्फ उसे संभालने में है. हर चुनौती आसान नहीं होती, और कई बार मुझे भी घबराहट होती है. लेकिन मैं हमेशा अपनी पूरी कोशिश करता हूं और हर काम को सौ प्रतिशत देने में विश्वास रखता हूं. मेरे लिए डर को खत्म करना जरूरी नहीं, बल्कि उसे नियंत्रित करना ज्यादा जरूरी है.
रोहित शेट्टी से प्रभावित और हमेशा कुछ नया सीखने की चाह
‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर उन्होंने कहा, ‘शो में अगर कोई प्रतिभागी जरूरत से ज्यादा आक्रामक हो जाता है, तो मैं पहले उसे समझदारी से संभालने की कोशिश करूंगा. लेकिन अगर हालात बिगड़ते हैं, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा और सही तरीके से जवाब दूंगा. मेरा मानना है कि हर परिस्थिति के हिसाब से प्रतिक्रिया देना जरूरी होता है. ‘अपने करियर को लेकर उन्होंने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि मैं कुछ नया करने से रुक न जाऊं. मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा ये है कि मैं लगातार नए अनुभव लेता रहूं. जरूरी नहीं कि हर चीज में सफलता मिले, लेकिन कोशिश करना बहुत जरूरी है. ‘शो के होस्ट रोहित शेट्टी को लेकर गौरव ने कहा कि वो उन्हें पहले ‘बिग बॉस’ में देखकर काफी प्रभावित हुए थे. अब उनके साथ सीधे काम करने का मौका मिल रहा है. उनका अनुभव और उनकी ऊर्जा उनसे सीखने का एक बड़ा मौका है।
ये भी पढ़ें: ‘भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?’ बंगाल बीजेपी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.