केदारनाथ हेली सेवा की दूसरे चरण की बुकिंग आज से शुरू होगी। श्रद्धालु IRCTC पोर्टल पर टिकट बुक कर सकेंगे।
चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की दूसरे चरण की बुकिंग बुधवार को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। श्रद्धालु 16 जून से 25 जून तक की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) के आधिकारिक पोर्टल पर टिकट बुक कर सकेंगे। आईआरसीटीसी की ओर से निर्धारित
केदारनाथ हेली सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। इससे पहले 15 जून तक की यात्रा के लिए खोली गई बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी तरह फुल हो गई थी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के अनुसार, बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही 10,855 टिकट बुक हो गए थे। एक टिकट पर अधिकतम छह यात्रियों की बुकिंग की सुविधा होने के कारण इन टिकटों पर कुल 31,450 श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम पहुंचने का अनुमान है।
केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह।
इतना है हेली सेवा का किराया
केदारनाथ के लिए शटल हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से संचालित की जा रही हैं। विभिन्न हेलीपैड से किराया अलग-अलग निर्धारित किया गया है—
गुप्तकाशी से केदारनाथ: लगभग ₹10,000 से ₹12,000 प्रति यात्री
फाटा से केदारनाथ: लगभग ₹10,000 से ₹10,500 प्रति यात्री
सिरसी से केदारनाथ: ₹6,000 से अधिक प्रति यात्री
इसके अलावा टिकट बुकिंग के समय प्रति यात्री ₹354 (जीएसटी सहित) का आईआरसीटीसी कन्वीनियंस चार्ज भी अलग से देना होगा।

केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही।
पहले चरण में 31 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराई बुकिंग
यूकाडा के आंकड़ों के मुताबिक, पहले चरण में बुक हुए 10,855 टिकटों पर कुल 31,450 श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा करेंगे। इससे साफ है कि इस बार चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
वहीं, इस वर्ष पहली बार बद्रीनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, बद्रीनाथ के लिए टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी पोर्टल पर नहीं होगी। यह सेवा थंबी एविएशन की ओर से संचालित की जाएगी और श्रद्धालु सप्ताहांत से ऑपरेटर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकेंगे।


—————-
ये खबर भी पढ़े:
चारधाम यात्रा में जल्द दर्शन की जिद बन रही जानलेवा: अब तक 130 मौतें, डॉक्टरों की सलाह- इसे सिर्फ धार्मिक नहीं, हाई एल्टीट्यूड जर्नी समझिए

चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का उत्साह रिकॉर्ड स्तर पर है। 19 अप्रैल से अब तक 26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम और गोमुख पहुंच चुके हैं, लेकिन इसी दौरान मौतों का आंकड़ा भी 131 तक पहुंच गया है। इनमें 130 मौतें स्वास्थ्य कारणों से हुई हैं और सबसे ज्यादा मामले हार्ट अटैक से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.