रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर आए कृष्ण बहुत सूझबूझ के साथ खेल को आगे बढ़ाते हुए 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गए।
परिवार के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई
राजस्थान के शामपुरा से आए कृष्ण कुमावत ने एक सितंबर को शो में अपना सफर जारी रखा। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते 12वीं के बाद स्कूल छोड़ने के बाद कृष्ण ने परिवार का सहारा बनने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। उनकी पढ़ाई भले ही रुक गई हो, लेकिन सीखने की उनकी इच्छा कभी नहीं रुकी। उनकी लगन ने आखिरकार उन्हें KBC 18 तक पहुंचाया, जहां उन्होंने 50 लाख रुपये जीते और 1 करोड़ रुपये के सवाल पर शो छोड़ दिया।
पहली बार किया जहाज से सफर
कृष्ण पिछले 10 से 15 सालों से टाइल लगाने का काम कर रहे हैं। वह फर्श, रसोई और बाथरूम में टाइलें लगाया करते थे। अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े होने के नाते, उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें कम उम्र में ही जिम्मेदारियां उठानी पड़ीं। अपनी KBC की जर्नी बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पहली बार मुंबई आए हैं और जिंदगी में पहली बार उन्होंने जहाज से सफर किया है। कृष्ण ने बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति में जीतकर अपनी पत्नी के लिए एक मंगलसूत्र भी बनवाना चाहते हैं।
क्या था 1 करोड़ रुपये का सवाल?
बड़ी सूझबूझ के साथ खेलते हुए धीरे-धीरे कृष्ण 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए। होस्ट अमिताभ बच्चन ने कृष्ण से पूछा, “किस भावी अमेरिकी राष्ट्रपति ने सांसद के रूप में काम करते हुए पाइथागोरस प्रमेय का मूल प्रमाण प्रकाशित किया था?” ऑप्शन्स थे- ए. जैकरी टेलर, बी. जेम्स बुकानन, सी. रदरफोर्ड बी. हेज, डी. जेम्स ए. गारफील्ड। क्योंकि इस सवाल के जवाब को लेकर कृष्ण श्योर नहीं थे, इसलिए उन्होंने रिस्क लेने की बजाए 50 लाख रुपये लेकर घर जाने का फैसला किया। बता दें कि इस सवाल का सही जवाब जेम्स ए. गारफील्ड है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.