खास बात यह थी कि ये सवाल विजयनगर साम्राज्य से जुड़ा था. सुप्रियो भट्टाचार्जी इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया. उन्होंने 12.5 लाख रुपये गंवा दिए और 7.5 लाख रुपये लेकर घर लौटे. आखिर क्या था वो सवाल, जिसका सही जवाब न दे पाने की वजह से सुप्रियो भट्टाचार्जी 12.5 लाख रुपये जीतने से चूक गए? क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है? आइए जानते हैं.
सवाल था-
1336 में हरिहर और बुक्का द्वारा स्थापित विजयनगर साम्राज्य पर शुरुआत में किस राजवंश का शासन था?
ऑप्शन थे:
A. सालुव
B. तुलुव
C. संगम
D. अराविदु
सुप्रियो को इस सवाल का जवाब नहीं पता था. ऐसे में उन्होंने अपनी जीती हुई रकम को जोखिम में डालने के बजाय गेम छोड़ने का फैसला किया और 7.5 लाख रुपये लेकर घर लौट गए.
क्या आप जानते हैं सवाल का सही जवाब?
सुप्रियो भट्टाचार्जी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए उन्होंने गेम छोड़ दिया. गेम क्विट करने के बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन C. संगम था.
संगम वंश ने की थी विजयनगर साम्राज्य की शुरुआत
विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 में भाइयों हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम ने की थी. शुरुआत में इस साम्राज्य पर संगम वंश का शासन था. इसका नाम उनके पिता संगम के नाम पर रखा गया था. संगम वंश विजयनगर साम्राज्य पर शासन करने वाले चार राजवंशों में पहला था. इसके बाद सालुव, तुलुव और आखिर में अराविदु वंश ने शासन किया.
हरिहर प्रथम को विजयनगर साम्राज्य का पहला शासक माना जाता है, जबकि उनके बाद बुक्का राय प्रथम ने सत्ता संभाली और साम्राज्य को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.