KBC 18: अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के बुधवार के एपिसोड में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले विशाल खेल को आगे बढ़ाएंगे
दिहाड़ी मजदूर पहुंचा KBC के सेट पर
महाराष्ट्र के वाशिम के विशाल प्रेमचंद राठौड़ ने जब फास्टेस्ट बजर फर्स्ट राउंड क्लीयर किया तो वह काफी भावुक हो गए। विशाल के साथ शो पर उनके माता-पिता और दोनों बहनें भी आई थीं। उन्हें हॉटसीट तक पहुंचता देखकर परिवार की भी आंखें नम हो गईं। एपिसोड के दौरान जब प्रेमचंद ने अपनी कहानी सुनाई तो ऑडियंस के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी दंग रह गए। उन्होंने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते हैं और रोजाना 500-600 रुपये कमाते हैं।
किताबें और फॉर्म तक के नहीं होते पैसे
विशाल प्रेमचंद ने बताया कि कई दिन ऐसे भी होते हैं जब उन्हें काम नहीं मिलता। मंगलवार के एपिसोड में विशाल 5 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे। विशाल ने बताया कि वह पिछले 3 साल से एमपीएससी (महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन पैसों की तंगी के चलते कभी परीक्षा का फॉर्म तो कभी किताबें खरीदना मुश्किल हो जाता है। विशाल ने कहा कि वह मन लगाकर तैयारी नहीं कर पाते हैं। इसी एपिसोड में विशाल की जर्नी भी दिखाई गई जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड रह गया।
आंखें नम कर देगी विशाल की कहानी
वीडियो में विशाल ने बताया कि वह अपने पिता के साथ हर रोज दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम की तलाश करते हैं। जिन दिनों काम नहीं मिलता, तब दोनों खाली हाथ घर लौट आते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी सफाईकर्मी का काम करती हैं। इतने कम पैसों में उन्हें हर महीने 7000 रुपये किराया भी देना पड़ता है। विशाल ने बताया कि उन्होंने नौकरी खोजने की भी कोशिश की, लेकिन उन्हें काम नहीं मिला क्योंकि ज्यादातर लोग एक्सपीरियंस मांगते थे, या फिर उम्मीद करते थे कि वह किसी की सिफारिश लेकर आएं। विशाल बुधवार के एपिसोड में 50 लाख रुपये के सवाल का जवाब देंगे, फैंस दुआ कर रहे हैं कि वह 1 करोड़ रुपये जीतकर घर जाएं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.