कौशाम्बी जिले का कड़ा धाम
कौशाम्बी जिले का कड़ा धाम धार्मिक पर्यटन भगवान बुद्ध की भूमि, हिंदू आस्था का बड़ा केंद्र है. कड़ा का कुबरी घाट धार्मिक महत्व से जुड़ा स्थल है. इस घाट मे आए आगंतुकों व धार्मिक क्रियाकलापों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए श्रद्धालुओं के लिए आरती स्थल बनाकर तैयार किया गया है. क्योंकि कड़ा के कुबरी घाट मे प्रत्येक दिन सुबह मे आरती कार्यक्रम का आयोजन होता है.सैंकड़ों वर्षों से शीतला धाम कड़ापीठ, शक्ति उपासकों का केंद्र रहा है. स्कंद पुराण के अनुसार, देवी सती के शरीर के टुकड़े जहां भी गिरे, वहीं एक शक्तिपीठ स्थापित हुआ. जिससे बड़ी संख्या में मां शीतला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आते है.
क्या है सुविधाएं
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कुबरी घाट पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त आरती स्थल का निर्माण कराया है. अब भक्तों को व्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, सुरक्षित घाट सीढ़ियां और बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा. इससे धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा और सुगमता दोनों सुनिश्चित होंगी.
आरती स्थल को 2 करोड़ 41 लाख की लागत से बनकर तैयार
पुरोहित प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि कौशांबी के कड़ा धाम एक कुबरी घाट किनारे नमामि गंगे के तहत गत तैयार किया गया था, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण स्नानार्थी को सही सुविधा नहीं मिल पाती थी. इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा नमामि गंगे के बगल में आरती स्थल भी तैयार किया गया है जिससे आने वाले श्रद्धालुओं भक्त गणों के लिए सुविधा मिल सके.
यह आरती स्थल को 2 करोड़ 41 लाख की लागत से बनकर तैयार किया गया है. पुरोहित प्रमोद पांडे ने बताया कि अगर जमीनी अस्तर से देखा जाए तो इस घाट को बनाने के लिए लगभग 1 करोड़ खर्च किए गए होंगे लेकिन पर्यटन विभाग द्वारा इसमें 2 करोड़ 41 लाख की बजट पास हुए हैं.
शौचालय तो बने हैं, लेकिन साफ-सफाई नहीं
स्नानार्थी विपिन द्विवेदी ने बताया कि हम चित्रकूट जिले से हमेशा मां शीतला धाम का दर्शन करने आते हैं. वहीं कड़ा के कुबरी घाट गंगा में भी स्नान करने आते हैं. अगर सुविधा की बात कहें तो घाट तो अच्छी तरह से तैयार हो गया है, लेकिन यहां पर अभी भी कुछ सुधार करने की आवश्यकता है. जैसे यहां पर शौचालय तो बने हैं, लेकिन साफ-सफाई नहीं देखने को मिलती है.
यह स्थान एक शक्तिपीठ स्थान है
स्नानार्थी सूरज मिश्रा ने बताया कि यह स्थान एक शक्तिपीठ स्थान है, इसलिए यहां पर देश के कोने-कोने से भक्तगण दर्शन करने को स्नान करने के लिए कड़ा धाम पहुंचते हैं. अब कड़ा के कुबरी घाट में आरती स्थल भी तैयार हो गया है, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधा अच्छी मिलेगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.