अमेरिका-इजरायल-ईरान हमलों के बीच दुबई की सारी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. ऐसे में कई एक्टर्स भी दुबई में फंस गए हैं. एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पीएम से मदद भी मांगी. एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस दुबई में हैं, वो 2023 से वहां रह रही हैं. उन्होंने के वहां के हालात के बारे में बात की. एरिका ने बताया कि वो सेफ हैं.
दुबई में रह रहीं एरिका फर्नांडिस
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एरिका ने कहा, ‘मैं दुबई में हूं और सुरक्षित हूं. मुझे कहना पड़ेगा कि UAE सरकार ने सिचुएशन को अच्छे से हैंडल किया है. यहां रहते हुए मैं देख पा रही हूं कि कितना जल्दी वो चीजों पर रिस्पॉन्स कर रहे हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘ये आसान नहीं है. इंटरसेप्शन की आवाजें असली हैं. ये डरावनी हैं. मेरे आस-पास के लोग, दोस्त और परिवार वाले अपनी आंखों से देख रहे हैं. इसे समझना मुश्किल है. इसमें कोई शक नहीं, ये डरावना है.’
एरिका ने आगे कहा, ‘डर और अनिश्चितता के बावजूद मैं शांत रहने की कोशिश कर रही हूं. हम शांत रह रहे हैं. हम सुरक्षित हैं. लोकल अथॉरिटी की सभी गाइडलाइन फॉलो कर रहे हैं. फिलहाल हम ये ही कर सकते हैं. जो भी इससे गुजर रहा है उसके लिए मेरा दिल रो रहा है चाहें आप कहीं भी हों. हम एक बार में एक पल को ले रहे हैं.’
बता दें कि एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी दुबई में हैं.
इन शोज में दिखीं एरिका
एरिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी से डेब्यू किया था. इस शो को बहुत पसंद किया गया था. एरिका इस शो में डॉक्टर सोनाक्षी बोस के रोल में थीं. इसके अलावा उन्होंने बॉक्स क्रिकेट लीग, खतरा खतरा खतरा, कसौटी जिंदगी की, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी- नई कहानी जैसे शोज भी किए हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.