सूर्या की करुप्पु को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. धुंआधार शुरआत के बाद और धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसने वीकडेज में भी अपनी रफ्तार में जरा भी कमी नहीं की दबाकर नोट छापे. इसी के साथ इसकी फर्स्ट वीक की कमाई शानदार रही है और ये सूर्या की पहली 100 करोड़ की नेट कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. गौरतलब है कि 130 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने की तैयारी कर रही है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि करुप्पु ने रिलीज के पहले हफ्ते में अपना कितना फीसदी बजट वसूल कर लिया है?
करुप्पु की पहले हफ्ते की कमाई कितनी रही है?
बता दें कि सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर तमिल फैंटेसी एक्शन ड्रामा ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक पहले गुरुवार, यानी सातवें दिन 8.1 करोड़ की कमाई की है. गौरतलब है कि छठे दिन की 10.7 करोड़ के कलेक्शन की तुलना में इसमें 24.29% की गिरावट आई है.
वैसे गुरुवार को करुप्पु की कमाई घटने की बड़ी वजह इसका मोहनलाल की दृश्यम 3 से मुकाबला रहा है. फिर भी सैकनिल्क के मुताबिक करुप्पु ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 113.85 करोड़ की नेट कमाई की है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 134.34 करोड़ हो गया है.
करुप्पु ने पहले हफ्तें में कितना वसूला बजट?
करुप्पु को 130 करोड़ की लागत से बनाया गया है. इस फिल्म ने रिलीज के 7 दिनों में भारत में 113.85 करोड़ की नेट कमाई कर डाली है. ऐसे में इस फिल्म ने पहले हफ्ते में भी बजट का 87.57% वसूल कर लिया है. आपनी लागत की पूरी रिकवरी के लिए इसे सिर्फ 16.15 करोड़ और कमाने होंगे. दूसरे वीकेंड में फिल्म ये आंकड़ा हर हाल में हासिल कर लेगी. फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखते हुए साफ लग रहा है कि ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक सफल कहानी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है.
करुप्पु के बारे में
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस तमिल एक्शन ड्रामा में तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण एसआर प्रभु और एसआर प्रकाश बाबू की ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने किया है. संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है. यह फिल्म 15 मई को तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सूर्या के अलावा तृषा कृष्णन भी लीड रोल में हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.