- कॉपी लिंक
पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
कर्नाटक के कलबुर्गी में 18 साल की NEET छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान भाग्यश्री के रूप में हुई है। उसने NEET-UG की परीक्षा दी थी। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
छात्रा के पिता राजशेखर ने बताया कि परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी और बेटी पढ़ाई में काफी अच्छी थी। भाग्यश्री ने हाल ही में 12वीं परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और NEET परीक्षा भी अच्छी गई थी।
NEET-UG परीक्षा देश भर में 3 मई को आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा 21 जून को कराने की घोषणा की है। परीक्षा रद्द होने के बाद पिछले 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स जान दे चुके हैं।
इधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा- जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए फूलप्रूफ सिस्टम नहीं बनता, हम चैन से नहीं बैठेंगे।
अब तक 5 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड
- भाग्यश्री से पहले गोवा के मडगांव में एक लड़के ने 13 मई को सुसाइड कर ली थी। उसने NEET परीक्षा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुसाइड से पहले उसने लिखा था कि वह अब कॉम्पिटिशन एग्जाम में हिस्सा नहीं लेना चाहता।
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रितिक मिश्रा ने 14 मई को आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने बताया कि NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से वह काफी परेशान था। परिवार के मुताबिक, उसे अपने तीसरे प्रयास में सफलता मिलने का पूरा भरोसा था। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन परिवार ने घटना की वजह परीक्षा विवाद को बताया था।
- दिल्ली के आजादपुर में 15 मई को NEET परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, छात्रा NEET की तैयारी कर रही थी। जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
- वहीं, राजस्थान में 15 मई को मेडिकल छात्र प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने बताया कि उसका एग्जाम अच्छा गया था और इस बार करीब 650 नंबर आने की उम्मीद थी। लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद वह बेहद परेशान हो गया था।
12 मई को परीक्षा रद्द की गई, 21 जून को री-एग्जाम होगा
NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया।

NEET मामले में अब तक 11 अरेस्ट
3 मई को हुए NEET एग्जाम के बाद इसके पेपर लीक होने की खबर सामने आई। इस केस में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

संसद समिति के सामने पेश हुए NTA DG
NEET परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बीच बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने संसदीय समिति के सामने पेश हए। बैठक में शिक्षा सचिव विनीत जोशी भी मौजूद रहे। समिति ने करीब पांच घंटे तक NEET-UG पेपर लीक मामले और परीक्षा प्रणाली में सुधार के उपायों पर चर्चा की।
—————————
यह खबर भी पढ़ें
NEET पेपर लीक की आरोपी फिजिक्स टीचर सस्पेंड:30 जून को रिटायरमेंट था; इस मामले में अब तक 11 अरेस्ट

मनीषा संजय हवलदार की यह तस्वीर 2014 की है।
महाराष्ट्र के स्कूल सेठ हीरालाल सरस्वती प्रशाला ने सीनियर फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को NEET पेपर लीक में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद तुरंत सस्पेंड कर दिया है।
स्कूल सेक्रेटरी डॉ. सतीश गावड़े ने बताया कि मनीषा, 1992 से संस्थान में फिजिक्स की लेक्चरर हैं। उनके पास MSc, BEd की डिग्री है। वह 30 जून को रिटायर होने वाली हैं। पूरी खबर पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
