कर्नाटक के मैसूरु में कर्ज में दिए पैसे न लौटाने पर एक आदमी दूसरे की कार के बोनट पर बैठ गया। इसके बाद उसे बोनट पर बिठाकर 500 मीटर तक ले जाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महादेव नाम के व्यक्ति ने धनंजय को पैसे उधार दिए थे। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद धनंजय कार से भागने लगा और उसे रोकने के लिए महादेव उसकी कार के बोनट पर कूद गया। धनंजय ने कार रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी और महादेव को बोनट पर लटकाए हुए ही अंदोलना सर्कल से कुवेम्पुनगर पुलिस स्टेशन रोड तक ले गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। देखिए घटना की 3 तस्वीरें… ———————————— ये खबर भी पढ़ें… मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची की किडनैपिंग का VIDEO:किडनैपरों ने घर के बाहर से छीना; पोती को छुड़ाने चलती कार पर लटक गए दादा-दादी मोहाली में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। कार में आए लोग जबरन बच्ची को उठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची स्कूटी पर अपने दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और बच्ची को छीनने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी गिर गई। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.