Last Updated:
Ranji Trophy Final 2025-26 Final: पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद बाद कर्नाटक की टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है. दोनों पारियों में कुल मिलाकर एक दोहरे शतक और तीन शतकों से कर्नाटक ने 1059 रन बनाए. कर्नाटक के बल्लेबाजों का हल्ला बोल तो देखने को मिला, लेकिन इस मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला. ड्रॉ हुए मुकाबले के साथ ही कर्नाटक ने 11 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई.
रणजी ट्रॉफी फाइनल में कर्नाटक
कर्नाटक के बल्लेबाजों ने बोला धावा
कर्नाटक के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 736 रन बनाए. कर्नाटक की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने दोहरा शतक जमाते हुए 232 रनों की लाजवाब पारी खेली. वहीं, केएल राहुल ने 141 रन बनाए, तो स्मरण रविचंद्रन ने 135 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में उत्तराखंड की तरफ से आदित्य रावत ने चार और मयंक मिश्रा ने 3 विकेट झटके.
रणजी ट्रॉफी फाइनल में कर्नाटक
इसके जवाब में उत्तराखंड की पूरी टीम सिर्फ 233 रन बनाकर सिमट गई. टीम की ओर से लक्ष्य राजेश ने सर्वाधिक 55 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद आदित्य ने बल्ले से भी 45 रनों की अहम पारी खेली और वह नाबाद रहे. कर्नाटक की तरफ से गेंदबाजी में विजय कुमार वैशाख और विद्याधर पाटिल ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट झटके.
दूसरी इनिंग में कर्नाटक की पूरी टीम 323 रन बनाकर ऑलआउट हुई. स्मरण ने शतकीय पारी खेलते हुए 127 बनाए, जबकि केएल राहुल 86 रन बनाकर नाबाद रहे. कर्नाटक ने जीत के लिए उत्तराखंड के सामने 827 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. इसके जवाब में उत्तराखंड की टीम आखिरी दिन 6 विकेट खोकर 260 रन ही बना सकी और मैच का अंत ड्रॉ पर हुआ. जम्मू कश्मीर ने दूसरे सेमीफाइनल में बंगाल को हराते हुए पहली बार फाइनल का टिकट कटाया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 फरवरी से खेला जाना है.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.