- Hindi News
- National
- Karnataka Youth Arrested For Terror Links With Pakistan | WhatsApp Instagram
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के बीदर से आतंकी गतिविधियों के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक विशाल कुमार मेट्रे (24) पाकिस्तान में मौजूद आतंकी शहजाद भट्टी,राणा हनैन और नोमी खान के संपर्क में था।
विशाल बीदर के भालकी तालुका के येनकूर गांव का रहने वाला है। वह भट्टी से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में था और अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत करता था।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि विशाल पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के अलाव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के आशु शर्मा और मध्य प्रदेश के खरगोन के राज भाई से भी जुड़ा था। विशाल दिसंबर 2025 से देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल है।
फोन की जांच से नेटवर्क का खुलासा
पुलिस के अनुसार, इन लोगों का संबंध अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री से जुड़े नेटवर्क से है। विशाल के खिलाफ खटक चिंचोली पुलिस स्टेशन में UAPA और BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान विशाल ने पहले आतंकी संगठनों और अवैध हथियार नेटवर्क से संबंध होने से इनकार किया। उसने अपना मोबाइल फोन देने से भी मना किया, लेकिन बाद में फोन सौंप दिया।
FIR के अनुसार, मोबाइल की शुरुआती जांच और इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप की पड़ताल में विशाल के संपर्कों का पता चला। विशाल और नोमी खान के बीच अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत हुई थी।
व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ने का आरोप
FIR में आरोप है कि राणा हनैन ने विशाल को ‘राहे हक’ और ‘RANA BHAI 333’ नाम के व्हाट्सएप चैनलों के लिंक भेजे थे। वह इन चैनलों से जुड़ गया था।
उसने इन चैनलों पर ऐसे पोस्ट और वीडियो देखे, जिन्हें भारत की एकता और संप्रभुता के खिलाफ और देश-विरोधी बताया गया है।
पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि व व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के जरिए मैनपुरी के आशु शर्मा और राज भाई उर्फ लकी सिंह के संपर्क में था।
———————————
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
