टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश चार साल से साथ हैं. दोनों बिग बॉस 15 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को शो दुबई ब्लिंग नाम के रियलिटी शो में देखा जा रहा है. हाल ही में करण कुंद्रा ने शो में तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया और एक बड़ी डायमंड की अंगूठी पहनाई.
वहीं अब तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा का सपोर्ट किया है. करण कुंद्रा के एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को चीट करने की अफवाहों पर तेजस्व प्रकाश ने रिएक्ट किया.
दुबई ब्लिंग में तेजस्वी और करण के अलावा सतीश संपाल, तबिंदा संपाल, रिजवान साजन, अदेल साजन जैसी पर्सनैलिटी भी नजर आ रही हैं. सभी के साथ एक बातचीत में तेजस्वी और करण की शादी को लेकर बार-बार सवाल हुआ तो इस पर तेजस्वी ने रिएक्ट किया.
ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना ने इंडियन आइडल में किया लाइव परफॉर्म, हुए इमोशनल, बोले- पहले इसी स्टेज ने रिजेक्ट किया
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा करेंगे शादी
तेजस्वी ने कहा, ‘मेरा बॉयफ्रेंड है, लेकिन ये जरुरी नहीं कि मैं शादी करूं. मेरा मतलब है कि मुझे ये इफेक्ट करता है. मैं सोचती हूं इसके बारे में कि क्या अब ये समय है कि हमें शादी कर लेनी चाहिए. मुझे नहीं पता कि मैं सगाई भी करने वाली हूं या नहीं. मुझे ऐसा लगता है कि हम साथ रह रहे हैं. साथ समय बिता रहे हैं और ये बहुत अच्छा चल रहा है. मैं किसी पर डिपेंडेट नहीं हूं और न ही होना चाहती हूं.’
इसके बाद जब करण के पिछले रिलेशनशिप में धोखा देने की अफवाहों का जिक्र हुआ तो तेजस्वी ने करण को सपोर्ट किया. उन्होंने कहा, ‘हम सभी के पास्ट होते हैं. किसी का पास्ट पब्लिक में होता है. चाहे उनसे चीट किया हो या नहीं. और फिर हमें नहीं पता. क्योंकि उसने मुझे बताया कि वो सोचता है कि मुझे फर्क नहीं पड़ता दुनिया क्या सोचती है. तुम्हें असली चीज पता होनी चाहिए.’
बता दें कि अनुषा और करण ने साढ़े 3 साल डेट किया. 2020 में उनका ब्रेकअप हुआ. पिछले साल अनुषा ने बताया कि कैसे पिछले रिलेशनशि में उन्हें चीट किया गया. हालांकि, उन्होंने करण का नाम नहीं लिया था. लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि अनुषा करण के बारे में बता कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Live: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का पहले दिन धमाका, 2 बजे तक कर लिया इतना कलेक्शन
अनुषा दांडेकर ने की ये पोस्ट
अब करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है. बुधवार को शो का ये एपिसोड टेलीकास्ट हुआ. इसके बाद अनुषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था. इसमें उन्होंने लिखा था- ‘मैं भगवान का शुक्रियाअदा कर रही हूं. अगर आपको पता है तो.’ अनुषा की पोस्ट से अंदाजा लगाया गया कि उन्होंने करण और तेजस्वी के प्रपोजल को लेकर इंडायरेक्टली रिएक्ट किया है.
नेहा धूपिया-अंगद बेदी के शो में दिखेंगे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में भी देखा जाएगा. करण और तेजस्वी ने शो में अपने रिश्ते, लिव-इन पार्टनर्स के तौर पर जिंदगी, बिग बॉस के बाद की जर्नी पर खुलकर बात की.
इस दौरान नेहा धूपिया ने कपल से पूछा, ‘आप लोग बच्चे कब प्लान कर रहे हो? एक साल तो बताओ.’ इस पर बिना एक सेकंड गंवाए तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘प्लान करके बच्चे होने होते तो आपके होते प्लान करके?’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.