करण औजला मुंबई VIRAL VIDEO | Image:
Social Media
हाल ही में करण औजला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई की सड़कों पर एक साधारण ऑटो-रिक्शा में सफर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
ऑटो ड्राइवरों की मदद कर बने मिसाल
वायरल वीडियो के मुताबिक, सफर के दौरान करण औजला को पता चला कि ऑटो ड्राइवर पर ट्रैफिक चालान के ₹17,000 बकाया हैं। बिना किसी हिचकिचाहट के उन्होंने वहीं पर पूरी रकम चुका दी। यह देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ ने इस पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
इसके बाद एक और ऑटो ड्राइवर उनके पास आया और अपनी परेशानी बताते हुए थोड़ी मदद मांगी। करण औजला ने उसे भी निराश नहीं किया और ₹5,000 की मदद कर दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे, लेकिन करन बिना किसी दिखावे के शांति से वहां से निकल गए।
सोशल मीडिया पर मिल रही खूब तारीफ
इन वीडियोज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग करण औजला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस उनके इस सादे और नेक दिल स्वभाव को सलाम कर रहे हैं। कुछ लोग उनके मजेदार अंदाज और बोलने के तरीके पर भी हल्के-फुल्के कमेंट कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर प्रतिक्रियाएं तारीफ भरी हैं।
लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्टार होकर भी आम लोगों की मदद करना और बिना दिखावे के सादगी से रहना, वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
करण औजला औजला के करियर की ऊंचाइयां
करण औजला औजला का असली नाम जस्करन सिंह औजला है। वे पंजाब के लुधियाना जिले से ताल्लुक रखते हैं और आज पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गीतकार के रूप में की थी और बाद में सिंगर के तौर पर जबरदस्त पहचान बनाई।
करण औजला ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट दिए हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे इंटरनेशनल लेवल पर भी पंजाबी म्यूजिक को नई पहचान दिला चुके हैं। हाल ही में उनका इंडिया टूर भी काफी चर्चा में रहा, जहां दिल्ली समेत कई शहरों में उन्होंने हजारों फैंस के सामने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।
मुंबई में ऑटो ड्राइवरों की मदद करने की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि करण औजला सिर्फ एक बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। उनकी यह दरियादिली और सादगी फैंस के दिलों को और करीब ले आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.