फैन की जैकेट लेकर मंच पर करण औजला।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया के ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, एडिलेड में आयोजित उनके एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब भीड़ में से एक दर्शक ने स्टेज पर गाना गा र
इस हरकत से सिंगर काफी असहज और गुस्से में नजर आए। उन्होंने मंच से ही कहा- एक बाप के हो तो सामने आओ। देखते हैं, तुझमें कितना दम है।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण औजला का गुस्सा और फिर उनका संभला हुआ रवैया चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें, करण औजला का ऑस्ट्रेलिया दौरा अभी जारी है। वह अपने पी-पॉप कल्चर टूर के तहत 18 और 19 अगस्त को मेलबर्न में परफॉर्म करने वाले हैं।
करण औजला ने जैकेट फैंकने वाले को मंच से ललकारा। फिर जैकेट उसे वापस कर दी।
पहले गाना पूरा किया, फिर मंच से ललकारा
वीडियो क्लिप्स के अनुसार, जब करण औजला मंच पर अपने हिट गानों से समां बांध रहे थे, तभी अचानक सामने से एक जैकेट आकर उनके पास गिरी। औजला ने पेशेवर रुख अपनाते हुए पहले जैकेट उठाई और अपना गाना पूरा गाया। गाना खत्म होते ही वह भड़क उठे और जैकेट फेंकने वाले शख्स को सीधे ललकारा।
करण औजला ने माइक पर कहा कि पहले ये बताओ कि किसने जैकेट फेंकी है? पता नहीं गुस्से में फेंकी है या प्यार से? पता लगना चाहिए। अगर एक बाप के हो तो सामने आओ, स्टेज के पीछे आ जाओ। अगर इतना ही दम है तो सामने आकर बात करो। देखते हैं तुम में कितना दम है।
इसके बाद वह शख्स सामने आया तो औजला ने कहा- तू पागल है? तुझे प्यार हो गया है क्या? ऐसे नहीं करते डार्लिंग। मैं सिर्फ तेरे लिए नहीं आया हूं। मेरा समय बर्बाद मत करो।
इसके बाद करण औजला ने फैन को उसकी जैकेट वापस की और कहा, ‘तुझे चाहिए क्या? यह पहनने के लिए होती है, फेंकने के लिए नहीं।’ औजला ने फिर उसी जैकेट पर फैन को ऑटोग्राफ भी दिया। इससे पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
पहले 13 अगस्त को होना था कॉन्सर्ट
करण औजला 13 अगस्त को एडिलेड में कॉन्सर्ट करने वाले थे, लेकिन वीजा वक्त पर न मिल पाने के कारण इवेंट को पोस्टपोन करना पड़ा। दो दिन पहले उन्होंने बताया था कि उनका वीजा आ गया है और वह एडिलेड जा रहे हैं। उन्होंने प्राइवेट जेट से एडिलेड जाने का एक वीडियो भी शेयर किया। रविवार रात उन्होंने कॉन्सर्ट किया।
वायरल वीडियो पर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन
करण औजला और फैन के बीच हुई यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने करण के गुस्से को जायज बताया। उनका कहना है कि किसी कलाकार की परफॉर्मेंस के दौरान उसकी तरफ कोई चीज फेंकना ठीक नहीं है।
एक यूजर ने कमेंट किया कि उसे यह हरकत बेहद बेवकूफी भरी लगी और करण का गुस्सा पूरी तरह समझ में आता है। वहीं, कुछ लोगों को सिंगर और फैन के बीच हुई बाद की बातचीत मजेदार लगी।


************
ये खबर भी पढ़ें:
पंजाबी सिंगर करण औजला को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस: छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

पंजाबी सिंगर करण औजला आज बेंगलुरु में होने वाले शो में अपने 6 गाने नहीं गा सकेंगे। चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडित राव धरेन्नवर की ओर से भेजी गई शिकायत के बाद डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, बेंगलुरु ने उन्हें नोटिस जारी किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.