Arshdeep Singh’s all-format India XI: अर्शदीप सिंह साल 2022 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 18 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके अर्शदीप ने अपनी पसंदीदा ऑल फॉर्मेट इंडिया इलेवन चुनी है।
कपिल देव और सुनील गावस्कर बाहर
कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर अर्शदीप के पास किसी भी दौर और किसी भी उम्र के खिलाड़ियों का विकल्प था। इलेवन में एक स्थान उनका तय था। उन्हें साथ ही यह मानकर चलना था कि जिन 10 खिलाड़ी को चुन रहे हैं, वह अपने प्राइम में हैं। हालांकि, तेज गेंदबाज ने 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को नहीं चुना। अर्शदीप ने पूर्व धाकड़ स्पिनर अनिल कुंबले को भी शामिल नहीं किया।, जो भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
सचिन तेंदुलकर का ओपनिंग पार्टनर कौन?
27 वर्षीय अर्शदीप ने शुरुआत में सचिन के ओपनिंग पार्टनर के रूप में रोहित शर्मा को चुना। फिर उन्होंने लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को तरजीह देते हुए अपना फैसला बदल लिया। उन्होंने गौतम गंभीर को सचिन का ओपनिंग पार्टनर बनाया। बाएं हाथ के पूर्व ओपनर गंभीर फिलहाल भारतीय टीम के हेड कोच हैं। अर्शदीप ने राहुल द्रविड़ को तीसरे जबकि विराट कोहली को चौथे स्थान पर जगह दी। उन्होंने पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह को पांचवें और ‘हिटमैन’ रोहित को छठे नंबर पर रखा। उसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हैं।
‘जस्सी भाई खुद बोलते हैं कि टी20 में तू…’
अर्शदीप की इलेवन में तीन पेसर और एक स्पिनर है। पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह आठवें और पूर्व पेसर जहीर खान नौवें स्थान पर हैं। अर्शदीप ने धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दसवें और खुद को 11वें नंबर पर रखा। अर्शदीप ने मुस्कुराते हुए कहा, ”मेरी बैटिंग दसवें नंबर पर भी आ सकती है लेकिन कोई बात नहीं। मैं टी20 में जस्सी भाई से ऊपर बैटिंग कर लूंगा। जस्सी भाई खुद बोलते हैं कि टी20 में तू ऊपर बैटिंग कर ले, मैं वनडे और टेस्ट में ऊपर बैटिंग करूंगा। मैं कहता हूं सही है पाजी।
अर्शदीप सिंह की ऑल फॉर्मेट इंडिया इलेवन: सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, हरभजन सिंह, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.