Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अपनी फिल्मों को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में उनकी फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ से जुड़ा एक पुराना वाकया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वरिष्ठ जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने एक किसिंग सीन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
गौरतलब है कि क्राइम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ साल 2014 में आई थी, जिसमें कंगना रनौत और वीर दास दोनों ने काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक बेहद पैशनेट किसिंग सीन फिल्माया गया था।
इंटीमेट सीन में बहक गई थीं कंगना रनौत- चंडोक
सिमी चंडोक ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बताया कि कंगना रनौत एक किसिंग सीन के दौरान इतनी बहक गई थीं कि वो बार-बार कट बोलने के बाद भी नहीं रुकी। इस चक्कर में उन्होंने मशहूर एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के होठों से खून निकाल दिया था।
चंडोक ने इस सीन को लेकर कहा, ‘जब वो रिवॉल्वर रानी की शूटिंग कर रही थीं, तब वीर दास मुश्किल वक्त से गुजरे थे। शायद वो आज भी इसे याद कर रो पड़ते होंगे। सीन के मुताबिक, कंगना रनौत को वीर को पैशनेट किस करना था। मगर वो इसमें इस कदर खो गईं कि वो डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुकीं। ऐसे में उन्होंने बेचारे वीर दास के होंठे भी काट दिए। इतना ही नहीं, उनके होंठ से खून तक निकलने लगा था।’ चंडोक के इस दावे पर अब तक कंगना रनौत की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इस मामले पर सालों पहले रिएक्ट कर चुकीं हैं कंगना
हालांकि, ये मामला पहले भी चर्चा में आ चुका है, तब (2023) कंगना रनौत ने रिएक्ट किया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मजेदार अंदाज में लिखा था, ‘ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली। ये कब हुआ?’ इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई थी।
कंगना रनौत के काम की बात करें तो, उनकी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो कि साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमलों के दौरान एक अस्पताल के स्टाफ के निस्वार्थ भाव और बहादुरी को दर्शाती कहानी पर आधारित है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.