एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल और करियर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बीमारी की वजह से उनके पेरेंट्स ने स्ट्रगल किया. वहीं अपने डेब्यू शो ‘कहता है दिल’ के बारे में बताते हुए काम्या न कहा कि शो के डायरेक्टर सेट पर गंदी बातें करते थे.
‘मेरे इनर गारमेंट्स पर कमेंट किया’
सिद्धार्थ कनन से बातचीत में काम्या ने करियर के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ”कहता है दिल’ मेरा पहला सीरियल था. शो में मैंने अमन वर्मा की बेटी का रोल प्ले किया था. इस शो में जो डायरेक्टर थे उन्होंने कुछ एक्टर्स को बहुत बुली किया है. मुझे भी बुली किया है. मेकअप रूम से सेट पर जाने का मन नहीं करता था. मैं शो को लेकर बहुत खुश थी. लेकिन वो मजाक-मजाक में ऐसी बातें कर देते थे कि मैं क्या बताऊं. एक शॉट था जब मैं सीढ़ियों से भागकर आ रह थी तो उन्होंने मेरे इनर गारमेंट्स पर कमेंट किया कि कैसा पहना है. वो ऐसी-ऐसी बातें करते थे कि मैं सहम जाती थी. इतने बड़े-बड़े एक्टर्स थे सेट पर. मैं सोचती थी कि मुझे उनसे कुछ सीखने को मिलेगा. लेकिन डायरेक्टर ऐसी ऐसी बातें करता था कि मैं सहम जाती थी.’
ये भी पढ़ें- ‘MNS पार्टी से नहीं थे अब्यूजिव ट्रोल्स’, श्वेता तिवारी ने राज ठाकरे का किया शुक्रिया अदा
काम्या की मां ने बेच दी थी जूलरी
काम्या ने बताया, ‘मैं बहुत बीमार रहती थी. मेरे चाचा जी को टीबी था. तो फिर मुझे भी हुआ. मेरे पेरेंट्स ने मुझे बड़ा करने में बहुत स्ट्रगल देखा है. मैं बहुत लोअर मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं. मुझे जितना याद है कि मैं नींद में थी और हॉस्पिटल में थी. मेरे पापा रो रहे थे. वो विजन मेरे दिमाग से जाता नहीं है. मेरे फूड पाइप मुड़ा हुआ था. मेरी सर्जरी हुई. मेरी मां अपनी सारी जूलरी बेच दी थी. मंगलसूत्र तक बेच दिया था. लेकिन उस दौरान बहुत प्यार और ताकत मिली है. मेरी फैमिली बहुत अच्छी है.’
इसके अलावा काम्या ने कहा, ‘एक ऐसा भी वक्त हमने देखा जब गणपति लाने तक के भी पैसे नहीं थे.’
ये भी पढ़ें- मुंबई दंगों के वक्त रणबीर की कार में घर जाते थे सिकंदर खेर, बोले- चीजों को जलते देखा
अरमान कोहली को लेकर काम्या ने कहा ये
‘बिग बॉस 7’ में काम्या पंजाबी नजर आई थीं. इस सीजन में अरमान कोहली भी थे. अरमान और काम्या के बीच में काफी झगड़े हुए थे.
काम्या ने अरमान कोहली को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘ अरमान कोहली बड़बोले थे. अब कैसे हैं पता नहीं. उनके मुंह से निकल जाता था. वो गालियां देते थे. लेकिन 10-15 मिनट में वो आपके पैर भी गिर जाते थे माफी मांगने के लिए. लेकिन क्या होता है न कि एक समय के बाद वो माफी काम नहीं करती है. लेकिन मैं जानती थी कि वो मीन नहीं करते थे. वो गुस्से को संभाल नहीं पाते थे. उनका गुस्से पर कंट्रोल नहीं होता था.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.