नैनीताल के कैंची धाम में सोमवार को 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। कई भक्तों ने सड़क किनारे ही रात बिताई। सुबह 10 बजे तक 40 हजार से ज्यादा भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं। 15 जून 1964 को नीब करौरी महाराज ने आश्रम की स्थापना की थी। इसी दिन हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा भी हुई थी। स्थापना दिवस पर बाबा का प्रसिद्ध मालपुआ प्रसाद वितरित किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बताया कि नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी, भवाली, काठगोदाम और खैरना से शटल बस सेवा संचालित की जा रही है। बाहर से आने वाली गाड़ियों पर रोक लगाई गई है। देर शाम तक धाम में भीड़ रहने की उम्मीद है। भवाली बाईपास खुलने के बाद अल्मोड़ा और रानीखेत जाने वाले यात्री सीधे रातीघाट मार्ग से गुजर रहे हैं। वहीं भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल मार्गों पर सुबह से वाहनों का लंबा जाम देखने को मिला। धाम में श्रद्धालुओं को वॉशरूम की कमी से जूझना पड़ रहा है। तस्वीरें देखिए- 1500 से ज्यादा जवान तैनात नैनीताल के SSP मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कैंची धाम स्थापना दिवस पर 1500 से अधिक पुलिसकर्मी, 3 एसपी/एसएसपी, 7 एडिशनल एसपी, 14 सीओ समेत LIU, BDS, SDRF, ATS और SSB तैनात हैं। नैनीताल जिले में भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है। कैंची धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.