JSSC JILCCE Inter Level Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 (JISCCE) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर नॉलेज
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
तकनीकी योग्यता: पदों के अनुसार अभ्यर्थियों को कंप्यूटर नॉलेज होना आवश्यक है। क्लर्क पदों के लिए हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट और स्टेनोग्राफर पदों के लिए हिंदी स्टेनोग्राफी की नॉलेज अनिवार्य रूप से मांगी गई है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 35 वर्ष तय की गई है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC-I/BC-II) के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 38 वर्ष और अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को 40 वर्ष तक की अधिकतम आयु छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग: 100 रुपये
झारखंड के एससी और एसटी अभ्यर्थी: 50 रुपये
भुगतान का माध्यम: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से स्वीकार किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
अभ्यर्थियों का चयन ओएमआर (OMR) आधारित मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर टाइपिंग और स्टेनोग्राफी के स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। स्किल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा और अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Application Forms (Apply)’ लिंक पर क्लिक करें।
3. ‘JISCCE-2026’ के सामने दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक का चयन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
5. अपनी शैक्षणिक योग्यताएं दर्ज करें, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.