Jr NTR: साउथ के सितारों का स्टारडम दुनियाभर में पॉपुलर है लेकिन कभी-कभी लोगों की इतनी दीवानगी हद पार कर देती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बेंगलुरु में KIMS अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। जैसे ही एक्टर महादेवपुरा स्थित अस्पताल परिसर में पहुंचे, उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।
RRR स्टार को देखने के लिए फैंस इतना उत्सुक हो गए कि पुलिस को तुरंत एक्शन लेने पर मजबूर होना पड़ा। इसके ढेर सारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। आखिर जूनियर एनटीआर के अस्पताल दौरे पर हुआ क्या था, चलिए जान लेते हैं।
जूनियर एनटीआर के अस्पताल दौरे पर बेकाबू फैंस
खबरों के मुताबिक, जूनियर एनटीआर को देखने के लिए लोग इतने जमा हो गए कि उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल में एक एस्केलेटर भी डैमेज कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ‘वॉर 2’ स्टार को दूर से ही अपने फैंस को ग्रीट करते देखा जा सकता है लेकिन फैंस अस्पताल के बाहर और अंदर भी जमा हो गए। फैंस जूनियर एनटीआर के साथ सेल्फी खिंचवाना चाहते थे। इसी चक्कर में लोग आपस में धक्का-मुक्की करने लगे।
सामने आई जानकारी की माने तो, बेकाबू फैंस ने जोश में आकर बैरिकेडिंग तोड़ दी और लॉबी में घुस आए। इसी दौरान, एक फैन एस्केलेटर पर भी गिर गया था। एस्केलेटर पर दवाब पड़ने से वो खराब हो गया। और तो और, रिसेप्शन एरिया के फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा और उन्होंने सिक्योरिटी कॉरिडोर बनाया।
सोशल मीडिया पर नेटिजंस आगबबूला
फैंस की भीड़ के बीचोबीच जूनियर एनटीआर को सुरक्षित इवेंट वेन्यू तक ले जाया गया। इवेंट खत्म होने के बाद जूनियर एनटीआर अपनी गाड़ी की छत से बाहर आकर फैंस को ग्रीट करते भी देखे गए। अब वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका सवाल है कि हॉस्पिटल जैसी जगह पर भी इतनी भीड़ कैसे घुस आई।
लोगों का कहना है कि ये स्टारडम का ऐसा दुखद पहलु है जिसपर कोई ध्यान नहीं देता। किसी ने लिखा कि कैसे लोगों को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए कि अपनी और सामने वाले की जान खतरे में डाल दे। बता दें कि पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें अपने चहेते सितारे को देखने के लिए बेकाबू भीड़ की वजह से कई घटनाएं देखने को मिली थीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.