जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने 272 रन का लक्ष्य था और टीम ने जब दो विकेट गंवा दिए, तब जोश इंग्लिस ने मोर्चा संभाला। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने दबाव के बीच शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। इंग्लिस ने अपनी इस शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। 20 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सीरीज के तीसरे और आखिरी ODI में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए। टीम की ओर से इनोसेंट कैया ने 55 और क्रेग इरविन ने 59 रन की अहम पारियां खेलीं। वहीं, सिकंदर रजा ने नाबाद 81 रन बनाकर जिम्बाब्वे को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
रिकॉर्ड बुक दर्ज हुआ जोश इंग्लिश का नाम
272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआती झटके लगे, लेकिन इसके बाद इंग्लिस ने पारी को संभाल लिया। उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग और आक्रामक अंदाज के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। इंग्लिस ने 102 गेंदों में 103 रन बनाए और उनकी पारी में 11 चौके शामिल रहे।हालांकि, इंग्लिस अपनी पारी को अंत तक नहीं ले जा सके। सिकंदर रजा ने पारी के 42वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। इंग्लिस के आउट होने के बावजूद वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके थे।
बने सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर
दरअसल, जोश इंग्लिस ODI क्रिकेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा महान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने किया था। इंग्लिस का यह ODI क्रिकेट में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 120 रन की पारी खेलकर अपना पहला ODI शतक लगाया था। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 103 रन की पारी ने उन्हें गिलक्रिस्ट के बाद इस खास क्लब में शामिल कर दिया है।
जिम्बाब्वे ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए। कैया और इरविन के अर्धशतकों के अलावा सिकंदर रजा की नाबाद 81 रन की पारी टीम के लिए सबसे अहम रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए, जबकि स्पेंसर जॉनसन और एडम जाम्पा को दो-दो सफलताएं मिलीं। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो मुकाबले जीतकर पहले ही तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली थी। तीसरा मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट से अपने नाम किया। इस तरह जिम्बाब्वे का अपने ही घर में 3-0 से सूपड़ा साफ हो गया।
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला T20I में बन गईं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.