जोस बटलर अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ा है। अब उनके आगे सिर्फ कीरोन पोलार्ड ही हैं।
कीरोन पोलार्ड के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक 14803 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। यह रन उन्होंने 746 मैचों में 151 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं।
वहीं बटलर 517 मैचों में 14572 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
बटलर और पोलार्ड के बीच अब ज्यादा रनों का अंतर नहीं रह गया है। यह इंग्लिश बल्लेबाज जल्द ही पोलार्ड को पीछे कर सकता है क्योंकि बटलर इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी भी एक्टिव हैं। बटलर और पोलार्ड के बीच 231 रनों की ही अंतर रह गया है।
बता दें, द हंड्रेड 100 गेंदों का एक अलग फॉर्मेट है, मगर इसके आंकड़े टी20 क्रिकेट में जोड़े जाते हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| कीरोन पोलार्ड | 14803 |
|---|---|
| जोस बटलर | 14572 |
| क्रिस गेल | 14562 |
| ऐलेक्स हेल्स | 14449 |
| डेविड वॉर्नर | 14284 |
टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में तो कोई भारतीय नहीं है, मगर 6ठे नंबर पर जरूर विराट कोहली का नाम है। किंग कोहली 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। विराट के नाम टी20 क्रिकेट में 14218 रन दर्ज है, वह अगले आईपीएल सीजन में जरूर टॉप-5 में अपनी जगह बना लेंगे।
भारत के एक और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा जिनके नाम टी20 क्रिकेट में 12531 रन दर्ज है, वह इस लिस्ट के टॉप-10 में मौजूद हैं। कोहली की तरह हिटमैन भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। रोहित की बढ़ती उम्र को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आईपीएल से भी जल्द रिटायरमेंट ले लेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.