इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहली पारी में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही टेस्ट में 112 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेलकर उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही रूट ने सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद रूट को फिर से कप्तान नियुक्त किया गया है।
WTC में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
जो रूट ने अब तक WTC में कप्तान के तौर पर 34 मैचों की 63 पारियों में 50.4 की औसत के साथ 3024 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पूर्व अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स का नाम है। उन्होंने WTC में अब तक 40 मैचों की 71 पारियों में 32.56 के औसत से 2182 रन बनाए। श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने WTC में कप्तान के तौर पर 2160 रन बनाए, उन्होंने ये कारनामा 24 मैचों की 45 पारियों में किया। वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रैथवेट 1994 रन के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम 20 मैचों की 37 पारियों में 1918 रन बनाकर लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।
रोहित और विराट इस लिस्ट में काफी पीछे
WTC में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर आजम भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा से आगे हैं। विराट कोहली 1349 रनों के साथ 6ठे तो हिटमैन रोहित शर्मा 1254 रनों के साथ 8वें पायदान पर हैं। कोहली और रोहित टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब यह दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।
इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों ने लगाया है अर्धशतक
लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की बात करें तो मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने 366 रन बनाकर मजबूत पकड़ बना ली है। इंग्लैंड के हाथ में अभी भी 2 विकेट है। इससे पहले पाकिस्तान को उन्होंने 171 रनों पर समेट दिया था। इंग्लिश टीम के पास 195 रनों की बढ़त है। इंग्लैंड को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाने में कप्तान जो रूट, जॉर्डन कॉक्स और हैरी ब्रूक का अहम रोल रहा। रूट ने 66, ब्रूक ने 91 और कॉक्स ने 73 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें
भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर संकट के बादल, BCB प्रेसिडेंट के बयान से बढ़ा सस्पेंस
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.