जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरते ही सचिन तेंदुलकर के लीजेंड्री क्लब में अपनी जगह बना ली है। रूट के टेस्ट करियर का यह 168वां मुकाबला है। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड को पछाड़ा है।
जो रूट ने की पोंटिंग-वॉ की बराबरी
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व कप्तान -रिकी पोटिंग और स्टीव वॉ- की बराबरी कर ली है। इन दोनों ही दिग्गजों ने रेड बॉल क्रिकेट में 168 ही मुकाबले खेले हैं। जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इन दोनों से काफी ऊपर हैं। रूट ने जहां अभी तक 14184 रन बनाए हैं, वहीं पोटिंग के नाम 13378 और वॉ के नाम 10927 रन दर्ज हैं।
जो रूट के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के कप्तान के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड के साथ अब सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के रिकॉर्ड पर भी होगा। सचिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 200 मुकाबले खेले हैं। रूट अब उनसे 32 मैच ही दूर है। इंग्लैंड एक साल में जिस तादाद में टेस्ट क्रिकेट खेलता है, उससे देखते हुए उम्मीद जताई जा सकती है कि अगर रूट चोटिल नहीं हुए तो वह उनका यह भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
| सचिन तेंदुलकर | 200 |
|---|---|
| जेम्स एंडरसन | 188 |
| रिकी पोंटिंग | 168 |
| जो रूट | 168 |
| स्टीव वॉ | 168 |
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की पहले दिन हालत खराब
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम की बल्ले से शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। महज 36 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपने टॉप-3 बल्लेबाजों का विकेट खो दिया था, जिसमें कप्तान जो रूट भी शामिल थे। देखते ही देखते 120 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। ऐसा लग रहा था कि 200 के अंदर ही इंग्लिश टीम हथियार डाल देगी, मगर जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने टीम की लाज बचाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार फिफ्टी लगाई। दिन के अंत तक इंग्लैंड 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहा। मोहम्मद अब्बास ने 4 तो मोहम्मद अली ने 3 विकेट चटकाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.