जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 68वीं टेस्ट फिफ्टी ठोकी। यह उनके टेस्ट करियर का 109वां फिफ्टी प्लस स्कोर था। अब उनकी नजरें सचिन तेंदुलकर के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है।
फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में खेले रिकॉर्ड 200 मुकाबलों में 119 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया था। वहीं रूट 109 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाकर उनके पीछे हैं। सचिन और रूट के बीच 10 फिफ्टी प्लस स्कोर का अंतर रह गया है। इंग्लैंड एक साल में जितने टेस्ट मैच खेलता है और जो रूट जिस अंदाज में पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह जल्द ही सचिन तेंदुलकर का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
जो रूट इस लिस्ट में पहले ही जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पछाड़ चुके हैं। द्रविड़ के अलावा टॉप-5 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में हर किसी खिलाड़ी के नाम 100 से अधिक फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है।
| प्लेयर | मैच | रन | सेंचुरी | फिफ्टी | 50+ |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 200 | 15921 | 51 | 68 | 119 |
| जो रूट | 167 | 14180 | 41 | 68 | 109 |
| जैक कैलिस | 166 | 13289 | 45 | 58 | 103 |
| रिकी पोंटिंग | 168 | 13378 | 41 | 62 | 103 |
| राहुल द्रविड़ | 164 | 13288 | 36 | 63 | 99 |
जो रूट की नजरें सबसे ज्यादा शतक और मैच पर भी
- इंग्लैंड के स्टार प्लेयर जो रूट की नजरें टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के साथ-साथ सबसे ज्यादा शतक पर भी होगी। रूट का यह 167वां टेस्ट मैच है। उन्हें इंग्लैंड की टीम की कमान फिर से सौंपी गई है। वह 200 टेस्ट मैच के रिकॉर्ड से 33 ही मुकाबले दूर है। अगर रूट बिना किसी इंजरी को अगले 3-4 साल और खेलते हैं तो वह सचिन के इस जादुई रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
- रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक दर्ज हैं। वह 11 और शतक बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। मास्टर ब्लास्टर फिलहाल 51 शतक के साथ लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। सचिन से पहले रूट को जैक कैलिस जैसे दिग्गज को पछाड़ना होगा। फिलहाल वह संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर रिकी पोंटिंग के साथ मौजूद हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.