उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले OMR आधारित वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
JKSSB Recruitment 2026: विभागवार रिक्तियां
JKSSB ने कुल 518 पदों पर भर्ती निकाली है। विभागों के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:
कृषि उत्पादन विभाग: 46 पद
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग: 421 पद
उच्च शिक्षा विभाग: 48 पद
श्रम एवं रोजगार विभाग : 3 पद
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 9 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा की तारीख: JKSSB बाद में अलग से घोषित करेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले OMR आधारित वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
सभी पात्रता शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा।
उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना है कि लिखित परीक्षा में हर गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का एक-चौथाई (1/4) हिस्सा काटा जाएगा, यानी इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास नीचे दी गई दस्तावेज होने चाहिए:
निवास प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र और मार्कशीट
आरक्षण श्रेणी का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि का प्रमाण
वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि)
पासपोर्ट साइज फोटो
बोनाफाइड/समकक्षता (Equivalence) प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
संबंधित पद के लिए मांगे गए अन्य पात्रता प्रमाण पत्र
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की सभी पात्रता शर्तों को अच्छी तरह जांच लें और 9 अक्टूबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.