Top 10 Trending: जियो हॉटस्टार पर आज यानी 26 अगस्त को कौन सी फिल्में और शोज ट्रेंड कर रहे हैं, उसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेलकम टू द जगंल आ गई है।
1. वेलकम टू द जंगल
लिस्ट में पहले नंबर पर वेलकम टू द जंगल है। पिछली लिस्ट में ये फिल्म नंबर दो पर थी। फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, कृष्णा अभिषेक, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, दलेर मेंहदी, किकु शारदा और मुकेश तिवारी जैसे कलाकार नजर आए थे। वेलकम टू द जंगल एक कॉमेडी फिल्म है। यहां क्लिक करके देखें पिछले हफ्ते की लिस्ट।
2. खतरों के खिलाड़ी
लिस्ट में दूसरे नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी है। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। हर शनिवार और रविवार शो के नए एपिसोड्स रिलीज होते हैं। शो में रुबीना दिलैक, शगुन शर्मा, करण वाही, विशाल, रुहानिका धवन, ओरी और हर्ष गुजराल जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। पिछली लिस्ट में ये शो नंबर तीन पर था।
3. ठुकरा के मेरा प्यार
लिस्ट में तीसरे नंबर पर ठुकरा मेरा प्यार है ट्रेंड कर रहा है। ये शो पिछले कुछ वक्तों से नंबर 1 पर था। ठुकरा के मेरा प्यार एक रोमांटिक रिवेंज सीरीज है। हर शुक्रवार को सीरीज के नए एपिसोड्स रिलीज होते हैं।
4. आई, नोबडी
लिस्ट में चौथे नंबर पर मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म आई, नोबडी है। ये कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिस पर बैंक डकैती का आरोप लगाता है। इन आरोपों की वजह से उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1।
5. लाफ्टर शेफ्स
लिस्ट में 5वें नंबर पर कलर्स का कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स है। इस शो के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं। चौथे सीजन का आगाज भी जल्द हो सकता है। इस शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं।
6. गोल्ड
लिस्ट में छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म गोल्ड है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.4 है। पिछली लिस्ट में ये फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में शामिल नहीं थी।
7. हसल 5
लिस्ट में 7वें नंबर पर रियलिटी शो हसल 5 है। शो की शुरुआत हाल ही में हुई है। हसल 5 नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम कर रहा है। हसल 5 को इस बार बादशाह जज कर रहे हैं। ये शो पिछले हफ्ते टॉप 10 की लिस्ट में नहीं था।
8. रिजॉर्ट
लिस्ट में 8वें नंबर पर तमिल ड्रामा सीरीज रिजॉर्ट है। ये एक इमोशनल, लाइट कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो रूम सर्विस में होता है, लेकिन उसका सपना है एक शेफ बनने का।
9. यूफोरिया
लिस्ट में 9वें नंबर पर क्राइम फिल्म यूफोरिया है। इस फिल्म की कहानी ऐसे पेरेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके लड़के रेप के आरोप में जेल की सजा काटते हैं। इतना ही नहीं, जेल से छूटने के बाद रेप के आरोपी की हालत क्या हो जाती है, फिल्म इसको भी दिखाती है।
10. बिग बॉस
लिस्ट में 10वें नंबर पर कलर्ट रियलिटी शो बिग बॉस है। बिग बॉस सीजन 20 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो को हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो में इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, इससे अभी पर्दा नहीं उठा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.