Jio Hotstar Releases इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का धमाका होने वाला है। ये हफ्ता ऑडियंस के लिए खास होगा। इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर कुल 6 फिल्में/वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
आई नोबडी
रिलीज डेट-25 अगस्त, मंगलवार
जियो हॉटस्टार
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आई नोबडी’ थिएटर के बाद अब जियो हॉटस्टार पर आ रही है। मलयालम एक्शन फिल्म में पृथ्वीराज का अलग किरदार देखने मिलने वाला है। ये फिल्म 25 अगस्त यानी आज से प्लेटफार्म पर देखी जा सकती है। इस फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस को पसंद किया गया था।
पार्ट टाइमर्स
रिलीज डेट-28 अगस्त, शुक्रवार
जियो हॉटस्टार
पार्ट टाइमर्स के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि कहानी क्या होने वाली है। पार्ट टाइमर्स एक तेलुगू वेब सीरीज है जो दो लड़कियों के बिजनेस शुरू करने के सपने पर बेस्ड है। दो रूममेट्स जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए एक अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाती हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए वो कई तरह के छोटे-मोटे काम से कमाई करती हैं।
ठुकरा कर मेरा प्यार
रिलीज डेट-28 अगस्त, शुक्रवार
जियो हॉटस्टार
ठुकरा कर मेरा प्यार एक हिंदी ड्रामा सीरीज है। हर हफ्ते इस सीरीज के नए एपिसोड आते हैं जिनका बेसब्री से इंतजार रहता है। ये एक रिवेंज ड्रामा सीरीज है जिसकी कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है। सीरीज का नया एपिसोड 28 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है।
एडल्ट्स सीजन 2
रिलीज डेट-28 अगस्त, शुक्रवार
जियो हॉटस्टार
इंग्लिश वेब सीरीज एडल्ट्स के पहले सीजन के दो महीने बाद अब इसका दूसरा सीजन आ गया है। इस दूसरे सीजन में पिछली छोड़ी हुई कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। इस नए सीजन में किरदारों की शादी वाले एपिसोड दिखाए जाएंगे।
मोगली
रिलीज डेट-28 अगस्त, शुक्रवार
जियो हॉटस्टार
मोगली की एनिमेटेड सीरीज बच्चों को एंटरटेन करने के लिए बनाई गई है। इसे हिंदी और इंग्लिश भाषा में देखा जा सकता है। एक बार फिर ऑडियंस को जंगल और मोगली के जीवन के बारे में जानने को मिलेगा। ये सीरीज 28 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी।
माइकल
रिलीज डेट- 29 अगस्त, शनिवार
जियो हॉटस्टार
दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टार में से एक माइकल जैक्शन के जीवन पर इंग्लिश फिल्म माइकल बनाई गई है। फिल्म थिएटर में पहले ही कमाल कर चुकी है और अब जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में माइकल जैक्शन की जिंदगी के बारे में दिखाया जाएगा। इसे आप हिंदी और इंग्लिश में देख सकते हैं। 29 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर शुरू हो रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.