इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। ये हफ्ता खास होने वाला है। जानिए फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट यहां। अक्षय कुमार भी अपनी नई फिल्म OTT पर ला रहे हैं
वेलकम टू द जंगल
स्ट्रीम डेट-21 अगस्त
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। साथ ही फिल्म देखने वाली ऑडियंस ने इतनी बड़ी कास्ट को खूब पसंद किया था। अब ये फिल्म OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ये फिल्म 21 अगस्त यानी आने वाले शुक्रवार को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ये फिल्म 26 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी। सालों बाद फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन नजर आई। कुल 32 एक्टर्स ने इस फिल्म में काम किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया
स्ट्रीम डेट- 18 अगस्त
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार
ये एक डार्क कॉमेडी शो है जिसकी शुरुआत साल 2005 में हुई थी। अब इसका नया सीजन आ रहा है जिसे आप जियो हॉटस्टार पर 18 अगस्त यानी आज से देख सकते हैं। ये सीरीज एक मतलबी शराबी और समाज से कटे कुछ लोगों के ग्रुप की कहानी है इन्हें गैंग कहा जाता है। इस सीरीज में आपको चार्ली डे, ग्लेन हॉवर्टन, रॉब मैकएल्हेनी, कैटलिन ओलसन, डैनी डेविटो जैसे कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं।
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
स्ट्रीम डेट-21 अगस्त
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। हर हफ्ते आने वाले नए एपिसोड ऑडियंस को इस सीरीज से हटने नहीं दे रहे हैं। इस शुक्रवार यानी 21 अगस्त को एक नया एपिसोड भी आने वाला है।
पॉलिटिकल रिवेंज ड्रामा में रोमांटिक स्टोरी पसंद की जा रही है। इस सीरीज में धवल ठाकुर, संचिता बसु, अनिरुद्ध दवे, गोविन्द पांडे, सुशील पांडे, कपिल कनपुरीया और निहारिका चौकसे जैसे एक्टर्स नजर आए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.