जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते 7 वेब सीरीज, फिल्मों का धमाका होने वाला है। इस हफ्ते ऑडियंस को रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और हॉरर के साथ संस्पेंस, थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है।
द रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यूयॉर्क सिटी सीजन 16
रिलीज-8 सितंबर
जियो हॉटस्टार
रियलिटी शो द रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यूयॉर्क सिटी नए सीजन के साथ रिलीज को तैयार है। ये शो कल से यानी 8 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
द पेपर सीजन 2
रिलीज-9 सितंबर
जियो हॉटस्टार
द पेपर के पॉपुलर होने के बाद अब इस सीरीज का दूसरा सीजन आ रहा है। इसकी कहानी वहीं से शुरू की जाएगी जहां पहले सीजन में खत्म हुई थी। ये नया सीजन जियोहॉटस्टार पर 9 सितंबर को रिलीज हो रही है।
प्रिंस ऑफ मॉलीवुड
रिलीज-11 सितंबर
जियो हॉटस्टार
प्रिंस ऑफ मॉलीवुडएक मलयालम कॉमेडी ड्रामा सीरीज है जिसकी कहानी फिरोज नाम के लड़के के इर्दगिर्द घूमती है। फिरोज एक बड़ा स्टार बनना चाहता है। उसके अपने सपने है। लेकिन उसकी फिल्म की कहानी शुरू होने से पहले उसे एक रियल लाइफ के विलन का सामना करना पड़ता है। ये सीरीज 11 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
अली बाबा और 40 भूत
रिलीज-11 सितंबर
जियो हॉटस्टार
इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर हॉरर कॉमेडी, सस्पेंस से भरी सीरीज अली बाबा और 40 भूत स्ट्रीम होने जा रही है। सीरीज में हॉरर ट्विस्ट नजर आने वाले हैं। 11 सितंबर से ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।
जंगल टेल्स विद मोगली
रिलीज-12 सितंबर
जियो हॉटस्टार
बच्चों के लिए एक और खास सीरीज आ रही है। इस सीरीज में मोगली और जंगल के जानवरों के बीच के रिश्ते को दिखाया जाएगा। ये सीरीज 12 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
बिग बॉस 20
जियो हॉटस्टार
सलमान खान का शो बिग बॉस 20 टीवी के साथ जियो हॉटस्टार पर शुरू हो गया है। अब शो की ऑडियंस को हर दिन जियो हॉटस्टार पर नए एपिसोड देखने को मिलेंगे।
चीकू और बंटी: कुश्ती की जंग
रिलीज-13 सितंबर
जियो हॉटस्टार
जियो हॉटस्टार पर 13 सितंबर को बच्चों के लिए एक एनिमेटेड फिल्म आ रही है। फिल्म एक कुश्ती चैंपियन वीरा की है। कहानी में चीकू और बंटी वीरा को गलत साबित करने में कामयाब होते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.