JSW Motors भारत में कई नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की पहली एसयूवी इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। तो आए जानते हैं कंपनी की टॉप 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
Jetour T2 Plug-in Hybrid
जेएसडब्ल्यू मोटर्स की भारत में पहली एसयूवी के तौर पर Jetour T2 बेस्ड मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। इसका डिजाइन बॉक्सी और रेगेड है, जिसमें मस्कुलर व्हील आर्च और दमदार एसयूवी स्टांस मिलता है। ग्लोबल मार्केट में T2 5 और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसका सबसे बड़ा अट्रैक्शन प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन होगा। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 26.7kWh बैटरी पैक मिल सकता है। इसका कंबाइन्ड आउटपुट करीब 381bhp और 610Nm होने की उम्मीद है। यह एसयूवी करीब 139km तक केवल इलेक्ट्रिक पावर पर चल सकती है, जबकि कुल रेंज लगभग 1,000km हो सकती है। इसकी कीमत 30 लाख से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Jaecoo J5
जेएसडब्ल्यू मोटर्स की दूसरी एसयूवी Jaecoo J5 पर बेस्ड हो सकती है। इसे भी भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके इलेक्ट्रिक मिड-साइज एसयूवी के रूप में आने की उम्मीद है। इसमें LED हेडलैंप, कनेक्टेड टेल-लैंप और बड़े अलॉय व्हील्स के साथ मॉडर्न डिजाइन मिलेगा। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इलेक्ट्रिक वर्जन में 60.9kWh बैटरी और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है, जो करीब 210bhp और 288Nm जेनरेट करेगी। इंटरनेशनल स्पेसिफिकेशन में इसकी रेंज करीब 460km है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये से ऊपर रहने की उम्मीद है।
iCAUR V23
जेएसडब्ल्यू मोटर्स के पोर्टफोलियो में एक अलग डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी iCAUR V23 भी शामिल हो सकती है। यह बॉक्सी और रेट्रो डिजाइन वाली लाइफस्टाइल एसयूवी है, जो उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो कुछ अलग चाहते हैं। इसके छोटे बैटरी वर्जन में 59.93kWh बैटरी के साथ रियर-व्हील ड्राइव सेटअप मिल सकता है, जो करीब 136bhp और 180Nm पैदा करता है। वहीं, 81.76kWh बैटरी वाला AWD वर्जन करीब 211bhp और 292Nm दे सकता है। बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल की रेंज 500km से ज्यादा हो सकती है। भारत में इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Chery Tiggo 8
जेएसडब्ल्यू मोटर्स एक बड़ी थ्री-रो एसयूवी Chery Tiggo 8 को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। करीब 4.7 मीटर लंबी यह एसयूवी Mahindra XUV 7XO जैसे मॉडल्स को टक्कर दे सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, 540-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ग्लोबल मार्केट में इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शन मिलते हैं। कुछ वेरिएंट में AWD सिस्टम भी उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 30 लाख से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Exlantix ET
इस लिस्ट में सबसे प्रीमियम मॉडल Exlantix ET होगा। इसे चीन में Chery Exeed Sterra ET के नाम से बेचा जाता है और Exeed, Chery का प्रीमियम ब्रैंड है। एसयूवी में करीब 3,000mm का लंबा व्हीलबेस मिलेगा, जिससे केबिन में काफी जगह मिलने की उम्मीद है। इंटरनेशनल मार्केट में यह रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। चीन में इसके अलग-अलग वेरिएंट में 66kWh से लेकर 97.6kWh तक के बैटरी पैक मिलते हैं। हालांकि, जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने अभी Exlantix ET को भारत के लिए ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.