जन्नत जुबैर और एल्विश यादव का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है। अब जन्नत ने एल्विश संग रिलेशन की खबरों पर अपनी बात रखी है और सच बताया है।
एल्विश संग लिंकअप खबरों पर क्या बोलीं जन्नत
जन्नत ने आईएनएस से बात करते हुए कहा कि मैं जब दर्शकों को किसी की पेयरिंग अच्छी लगती है तो वे उन्हें हैशटैग दे देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेट पर काफी प्रोफेशनल बिहेवियर रहता है जब काम करते हैं, लेकिन दर्शक कभी-कभी चीजें काफी आगे तक लेकर चले जाते हैं।
जन्नत बोलीं कभी-कभी ज्यादा हो जाता है
वह बोलीं, ‘मैं इस बारे में अब और नहीं बोल सकती। मतलब ऐसा काफी सालों से हो रहा है। अगर आपको किसी के साथ देखा जाता है, आपका किसी के साथ बॉन्ड अच्छा लगता है तो आपके साथ उनका नाम जोड़कर एक हैशटैग बना दिया जाता है। लोग अक्सर उनका नाम जोड़ने लगते हैं और ये बहुत ज्यादा हो जाता है।’
जन्नत ने आगे कहा, ‘फैंस जब वीडियोज एडिट करके भेजते हैं तो अच्छा लगता है या कोई पेज उन्हें डेडिकेट करते हैं तो इससे उनका प्यार और सपोर्ट मिलता है, लेकिन ऐसे लिंकअप करना सही नहीं है।’
जन्नत और एल्विश की कैमिस्ट्री फैंस को पसंद
बता दें कि जन्नत और एल्विश, साथ में लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रहे हैं। दोनों हालांकि अलग-अलग पेयर में थे। लेकिन शो के दौरान दोनों का जो बॉन्ड था वो दर्शकों को खूब पसंद आया था। दोनों साथ में खूब मस्ती करते रहते हैं।
इसके अलावा दोनों म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं और इसी के बाद से दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।
एल्विश कर रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू
बता दें कि एल्विश अब बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म करने वाले हैं जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं और दिलचस्प बात यह है कि इसके प्रोड्यूसर विकी जैन हैं। अंकिता लोखंडे के पति विकी जैन ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है और यह उनकी बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है जिसका नाम है वीजे फ्रेम्स। विकी भी अंकिता के साथ लाफ्टर शेफ में थे और उनकी भी एल्विश के साथ अच्छी दोस्ती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.